logo_banner
Breaking
  • ⁕ मंथन फॉर युवा अभियान का हुआ समापन, CM फडणवीस बोले- युवाओं के सपनो को मिलेगी नई दिशा; एक साथ 4100 युवाओं ने किया ढोल-ताशा का वादन कर बनाया विश्व रिकॉर्ड ⁕
  • ⁕ मराठी सख्ती पर सियासत तेज, अखिलेश यादव ने आरोप पर मुख्यमंत्री फडणवीस का पलटवार; भाषा सिखने और समय देने की कही बात ⁕
  • ⁕ समृद्धी-शक्तिपीठ महामार्ग को लेकर विजय वडेट्टीवार के गंभीर आरोप, बोले- ‘जनता को समृद्धि मिलेगी या ठेकेदारों को?’ ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी ग्रामीण अस्पताल में सर्पदंश के मरीज को पीठ पर ले जाने का वीडियो वायरल; बदइंतजामी के आरोपों पर अस्पताल प्रशासन ने पेश की असलियत ⁕
  • ⁕ "हम शिक्षक हैं, व्यापारी नहीं!" तुकाराम मुंढे के आदेश पर भड़के शिक्षक, मिड-डे मील के FSSAI लाइसेंस को लेकर छिड़ा नया विवाद ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

मामूली विवाद में युवक की हत्या, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार


नागपुर: मामूली विवाद में उमरेड के गंगापुर परिसर में दिनदहाड़े एक युवक को आरोपियों ने मौत के घाट उतार दिया। मृतक का उमरेड निवासी अनीश अजीज शेख बताया जा रहा है। इस घटना की शिकायत मिलने के बाद हालांकि इस हत्याकांड को अंजाम देने वाले दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है और आगे की जांच कर रही है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक कावरापेठ उमरेड निवासी अनीश अजीज शेख था जबकि आरोपियों में नितेश हरि मोहिंनकर और रघुवीर  मोहिंनकर का समावेश है। दोनों आरोपी तथा  मृतक आपस में जान पहचान के हैं। और गुरुवार को ये तीनों  शराब पीने के लिए एक साथ बैठे थे। नशे की हालत में इन तीनों का आपस में एक दूसरे को गाली देने के चलते विवाद हो गया और इसी विवाद में आरोपीयों ने लकड़ी के डंडे से अनीश के सिर पर मार कर उसे मौत के घाट उतार दिया। 

दिनदहाड़े हुई इस घटना के बाद परिसर में दहशत फैल गई और किसी ने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी।उमरेड पुलिस ने सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और दोनों आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया। 

दरअसल जिस जगह पर यह घटना हुई उसके पास ही एक अवैध देसी शराब की दुकान है। जिसके चलते सुबह से ही इस जगह पर शराबियों का जमावड़ा लगने लगता है। हालांकि इस शराब दुकान के खिलाफ नागरिकों ने कई बार विरोध प्रदर्शन भी किया लेकिन यह दुकान बंद नहीं हुई। इस हत्याकांड के बाद अब दोबारा नागरिक पुलिस प्रशासन से इस अवैध दारू की दुकान को बंद कराने की मांग कर रहे हैं।