logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: पुराने विवाद में सरे आम चाकुओं से गोदकर हत्या


नागपुर: सक्करदरा थाना अंतर्गत भारत माता चौक पर एक पैन ठेला चालक की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान  शेख फिरोज शेख मयोद्दीन (50, बड़ा ताजबाग) निवासी के रूप में की गई। घटना दोपहर पौने दो बजे हुई। वहीं इस मामले में पुलिस ने दोनों हत्यारो को गिफ्तार कर लिया है। पकडे गए आरोपियों का नाम मोहम्मद साकिब अंसारी (19, पांचपावली) और शेख फयाज शेख फिरोज (18, बड़ा ताजबाग) सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, यह सुपारी किलिंग है। 

मिली जानकारी के अनुसार के अनुसार, जिस व्यक्ति ने हत्या करवाई उसके और मृतक के बीच किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था, इसी को लेकर हत्या की गई है। हालांकि, मृतक और हत्यारे आपराधिक पृष्ठभूमि है। 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, दोपहर को मृतक किसी काम के बाहर निकला। जैसे ही वह सक्करदरा के भारत माता चौक पर पहुंचा। पीछे से हौंडा एक्टिवा में बैठे दो लोग आये और चाकुओं से हमला कर दिया और फरार हो गए। इस हमले में गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी तुरंत पुलिस को दी गई। 

जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को इलाज के लिए मेडिकल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।