logo_banner
Breaking
  • ⁕ ओला-उबर और रैपिडो के लिए नई नीति लाने की तैयारी, नितिन गडकरी बोले- 12 करोड़ लोगों को मिल सकता है रोजगार ⁕
  • ⁕ धर्मांतरण के बाद पुराने जातिगत दर्जे के आधार पर नहीं मिलेगा आरक्षण, सुप्रीम कोर्ट ने मद्रास हाईकोर्ट के फैसले को ठहराया सही ⁕
  • ⁕ एसटी के बेड़े में शामिल होंगी 200 लग्जरी वॉल्वो बसें, 170 सीटिंग और 30 स्लीपर कोच का ऑर्डर ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में 40 दिनों में 36 किसानों की आत्महत्या! ₹5 हजार की मदद को यशोमति ठाकुर ने बताया ‘भीख’ ⁕
  • ⁕ हनी सिंह को महाराष्ट्र साइबर सेल ने चौथी बार भेजा समन, हो सकती है कानूनी कार्रवाई! ⁕
  • ⁕ इमरान खान की बढ़ीं मुश्किलें! 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती जिला बैंक की अंतिम सूची में 2,852 मतदाता, अक्टूबर के आखिर में बजेगा चुनाव का बिगुल ⁕
  • ⁕ Yavatmal: रालेगांव तहसील समूह में सत्ता परिवर्तन! वडकी में वर्षा तेलंगे की हार, प्रवीण कोकाटे की शानदार जीत ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

बेमौसम बारिश को लेकर ZP अध्यक्ष मुक्ता कोकडडे का सरकार पर बड़ा आरोप, कहा- जिले को नुकसान भरपाई की लिस्ट से हटाया


नागपुर: जिले के बेमौसम बारिश जारी है। बेमौसम बारिश का नागपुर में खासा असर दिखाई दे रहा है। बारिश के साथ हुई ओलावृष्टि के चलते सब्जियों और बागवानी की फसलों को खासा नुकसान पहुंचा है। इसी बीच जिला परिषद की अध्यक्ष मुक्ता कोकडडे (Mukta Kokadde) ने राज्य की शिंदे-फडणवीस सरकार (Shinde-Fadnavis Government) पर बड़ा आरोप लगाया है। कोकडडे ने कहा कि, "राज्य सरकार ने अभी तक जिले के अंदर नुकसान का पंचनामा करने का आदेश नहीं दिया है। इसी के साथ सरकार ने  जिले को नुकसान भरपाई की लिस्ट से हटा दिया है।"

बुधवार को नागपुर में कोकडडे ने कहा, "मार्च महीने के अंदर जिले के अंदर हुई नुकसान का पंचनामा कृषि विभाग द्वारा कर अपनी रिपोर्ट जिलाधिकारी के पास जमा कर दी है। लेकिन जिले के पालकमंत्री और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने जिलों को नुकसान भरपाई की सूची से बाहर कर दिया है। जिस कारण जिले के अंदर को बारिश से 4,441 हेक्टर का नुकसान हुआ है उसकी भरपाई से किसान वंचित है।"

नुकसान का पंचनामा करने का आदेश नहीं मिला

जिला परिषद अध्यक्ष ने कहा, "मार्च के बाद अप्रैल महीने में भी जिले के अंदर जोरदार बारिश हुई। इस दौरान बिजली गिरने सहित अन्य कारणों से जान और माल सहित सहित फल और बागवानी की फसलों को भी नुकसान हुआ है। जिला परिषद राज्य सरकार के आदेश का इंतजार कर रहा है, लेकिन अभी तक उनकी तरफ से पंचनामा करने की सूचना राज्य सरकार की तरफ से नहीं हुई हैं। इससे किसानो को बड़ी मुश्किल का सामना करना पड़ रहा है।"