logo_banner
Breaking
  • ⁕ ओला-उबर और रैपिडो के लिए नई नीति लाने की तैयारी, नितिन गडकरी बोले- 12 करोड़ लोगों को मिल सकता है रोजगार ⁕
  • ⁕ धर्मांतरण के बाद पुराने जातिगत दर्जे के आधार पर नहीं मिलेगा आरक्षण, सुप्रीम कोर्ट ने मद्रास हाईकोर्ट के फैसले को ठहराया सही ⁕
  • ⁕ क्रिकेट में नया इतिहास! श्रीलंका में पहली बार होगा ‘टेस्ट ट्वेंटी’, लड़के-लड़कियां मिलकर तय करेंगे जीत ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में 40 दिनों में 36 किसानों की आत्महत्या! ₹5 हजार की मदद को यशोमति ठाकुर ने बताया ‘भीख’ ⁕
  • ⁕ DoT का नया निर्देश; नंबर सेव नहीं होने पर भी पता चलेगी कॉलर की पहचान, 4G और 5G नेटवर्क पर मिलेगी सुविधा ⁕
  • ⁕ इमरान खान की बढ़ीं मुश्किलें! 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती जिला बैंक की अंतिम सूची में 2,852 मतदाता, अक्टूबर के आखिर में बजेगा चुनाव का बिगुल ⁕
  • ⁕ Yavatmal: रालेगांव तहसील समूह में सत्ता परिवर्तन! वडकी में वर्षा तेलंगे की हार, प्रवीण कोकाटे की शानदार जीत ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
National

MP: बैतूल में बड़ा हादसा, कोयला खदान का स्लैब गिरा; तीन मजदूरों की मौत, कई दबे


बैतूल: उपराजधानी के पडोसी जिले बैतूल में बड़ा हादसा हो गया है। जहां एक कोयला खदान की छत निचे गिर गई, इस हादसे में तीन मजदूरों की मौत हो गई, वहीं कई गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। हादसा जिले के छतरपुर एक खदान में हुआ। जानकारी मिलते ही रेस्क्यू के लिए एनडीआरएफ, एडसीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच कर अपना काम शुरू कर दिया है। हादसे में जान गंवाने वाले सभी मजदूरों के शव निकाले जा चुके हैं। 

मिली जानकारी के अनुसार, गुरुवार के दिन पाथाखेड़ा क्षेत्र में वेस्टर्न कोल फील्ड (डब्ल्यूसीएल) के कोयला खदान की 10 मीटर की छत गिर गई थी। हादसा उस समय हुआ जब छतरपुर-1 खदाने के मुहाने से करीब 3.5 किमी अंदर कर्मचारी कंट्यूनर माइनर सेक्शन में काम कर रहे थे।

हादसा उस वक्त हुआ जब खदान के अंदर कोयला काटने के लिए कंट्यूनर माइनर मशीन चल रही थी। तभी अचानक से खदान की छत मजदूरों पर गिर गई। हादसे के पहले अधिकारी और वर्कर ने खदान के निरीक्षण के लिए उतरे थे। वहीं, मौके पर करीब 25-26 लोग मौजूद थे। लेकिन वह अलग-अलग सेक्शन में थे।