logo_banner
Breaking
  • ⁕ ओला-उबर और रैपिडो के लिए नई नीति लाने की तैयारी, नितिन गडकरी बोले- 12 करोड़ लोगों को मिल सकता है रोजगार ⁕
  • ⁕ धर्मांतरण के बाद पुराने जातिगत दर्जे के आधार पर नहीं मिलेगा आरक्षण, सुप्रीम कोर्ट ने मद्रास हाईकोर्ट के फैसले को ठहराया सही ⁕
  • ⁕ क्रिकेट में नया इतिहास! श्रीलंका में पहली बार होगा ‘टेस्ट ट्वेंटी’, लड़के-लड़कियां मिलकर तय करेंगे जीत ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में 40 दिनों में 36 किसानों की आत्महत्या! ₹5 हजार की मदद को यशोमति ठाकुर ने बताया ‘भीख’ ⁕
  • ⁕ DoT का नया निर्देश; नंबर सेव नहीं होने पर भी पता चलेगी कॉलर की पहचान, 4G और 5G नेटवर्क पर मिलेगी सुविधा ⁕
  • ⁕ इमरान खान की बढ़ीं मुश्किलें! 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती जिला बैंक की अंतिम सूची में 2,852 मतदाता, अक्टूबर के आखिर में बजेगा चुनाव का बिगुल ⁕
  • ⁕ Yavatmal: रालेगांव तहसील समूह में सत्ता परिवर्तन! वडकी में वर्षा तेलंगे की हार, प्रवीण कोकाटे की शानदार जीत ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
National

अमित शाह ने मुख्यमंत्रियों से पाकिस्तानी नागरिकों की पहचान कर वापिस भेजने की कही बात, सीएम फडणवीस बोले - महाराष्ट्र में हो रही उनकी पहचान


नई दिल्ली/मुंबई: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बात की और उनसे अपने-अपने राज्यों में मौजूद सभी पाकिस्तानी नागरिकों की पहचान करने को कहा। अमित शाह इस मुद्दे पर सभी मुख्यमंत्रियों से बात कर रहे हैं और उनसे अपने-अपने राज्यों में मौजूद सभी पाकिस्तानी नागरिकों की पहचान करने और उनकी तत्काल पाकिस्तान वापसी सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाने को कह रहे हैं। 

सभी तरह के वीजा तत्काल प्रभाव से रद्द करने का फैसला किया गया है। शाह ने मुख्यमंत्रियों से लोगों की पाकिस्तान में जल्द वापसी सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाने को भी कहा है। इस बीच, केंद्रीय गृह मंत्री अपने आवास पर सिंधु जल संधि को लेकर एक बैठक भी करेंगे।

वहीं, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी इस बात की पुष्टि करते हुए कहा, “भारत सरकार ने पाकिस्तानी नागरिकों का वीजा रद्द करने का निर्णय लिया है। हमने तुरंत उनकी लिस्ट प्राप्त की है। महाराष्ट्र में उनकी पहचान की जा रही है। पुलिस स्टेशनों को सूचना दी गई है। 

फडणवीस ने कहा, “कोई भी नागरिक पाकिस्तानी वीजा लेकर 48 घंटे से ज्यादा महाराष्ट्र में ना रुके हमने इसके प्रयास शुरू किए हैं। हम पूरी तरीके से निगरानी करेंगे और उनको बाहर निकालेंगे। जो लोग ज्यादा रुकेंगे। उन पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।”