logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
National

ड्रामे के लिए अशोक गहलोत ने मांगी माफ़ी, सोनिया गांधी से मिलने के बाद बोले- अब नहीं लडूंगा चुनाव


नई दिल्ली: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) ने कांग्रेस अध्यक्ष के लिए होने वाले चुनाव (Congress President Election) में लड़ने से इनकार कर दिया है। उन्होंने कहा कि, कांग्रेस अध्यक्ष के आदेश को पूरा नहीं करा पाने के कारण यह निर्णय लिया है। गुरुवार को सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) से मुलाकात के बाद पत्रकारों से बात करते हुए गहलोत ने यह बात कही। हालांकि, क्या वह मुख्यमंत्री बने रहेंगे इस सवाल पर जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि, इस बात का फैसला आलाकमान करेगा। 

कांग्रेस अध्यक्ष से मुलाकात के बाद पत्रकारों से बात करते हुए गहलोत ने कहा, “मैंने कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से बातचीत की। दो दिन पहले जो कुछ भी हुआ उसने हमें झकझोर कर रख दिया। इसने संदेश दिया कि यह सब हुआ क्योंकि मैं सीएम बनना चाहता था। मैंने उनसे माफी मांगी।” उन्होंने आगे कहा, “एक पंक्ति का संकल्प हमारी परंपरा है। दुर्भाग्य से, ऐसी स्थिति उत्पन्न हुई कि प्रस्ताव पारित नहीं हुआ। यह मेरी नैतिक जिम्मेदारी थी, लेकिन सीएम होने के बावजूद मैं प्रस्ताव पारित नहीं करा सका।”

नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए लिया निर्णय 

मुख्यमंत्री ने कहा, “मैं कोच्चि में राहुल गांधी से मिला और उनसे (कांग्रेस अध्यक्ष के लिए) चुनाव लड़ने का अनुरोध किया। जब उन्होंने स्वीकार नहीं किया, तो मैंने कहा कि मैं चुनाव लड़ूंगा लेकिन अब उस घटना के साथ, मैंने चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया है।” यह पूछे जाने पर कि क्या वह राजस्थान के सीएम बने रहेंगे, गहलोत ने कहा, "मैं यह तय नहीं करूंगा, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी यह तय करेंगी।"