logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
National

ईडी की बड़ी कार्रवाई, छह जगह मारी रेड, 17 करोड़ रुपये किए जब्त


कोलकाता: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मोबाइल गेमिंग ऐप घोटाले के सिलसिले में कोलकाता में छह स्थानों पर छापेमारी की है। अब तक 17 करोड़ रुपये जब्त किए जा चुके हैं और पैसे की गिनती जारी है। कोलकाता के गार्डन रीच इलाके में शनिवार को ईडी की टीम ने बिजनेसमैन आमिर खान के घर पर छापा मारा। इस छापेमारी में ईडी के अधिकारियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा है।

अभी तक ईडी द्वारा जब्त की गई संपत्ति की सही मात्रा के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। छापेमारी का काम अभी भी जारी है और कैश काउंटिंग मशीन के जरिए कैश की गिनती की जा रही है. जब्त धन को ले जाने के लिए आरोपी आमिर खान के घर कई पेटियां लाई गई हैं। केंद्रीय बलों को बाहर तैनात किया गया है जबकि ईडी द्वारा छापेमारी जारी है।

फेडरल बैंक के एक अधिकारी ने आरोपी आमिर खान और कुछ अन्य आरोपियों के खिलाफ 'ई-नगेट्स' नाम के मोबाइल गेमिंग ऐप के जरिए यूजर्स को ठगने का मामला दर्ज कराया है। संबंधित शिकायत के बाद, धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत मामला दर्ज किया गया था।


क्या है मामला?


ईडी की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक, आरोपी आमिर खान ने 'ई-नगेट्स' नाम से एक मोबाइल गेम लॉन्च किया था। शुरुआती दिनों में इस गेम को डाउनलोड करने वालों को तरह-तरह के ऑफर और ईनाम दिए गए। इसी राशि को गेम वॉलेट में जमा किया गया था, जिसे उपयोगकर्ता शुरू में बिना किसी समस्या के निकाल सकते थे। इस तरह गेमिंग कंपनी ने यूजर्स का विश्वास जीता।