logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
National

राजस्थान कांग्रेस में बड़ी टूट, गहलोत समर्थक 82 विधायकों ने इस्तीफा देने का लिया निर्णय


जयपुर: राजस्थान कांग्रेस में बड़ी टूट हुई है। अशोल गहलोत (Ashok Gehlot) के 82 विधायकों ने विधनसभा से इस्तीफा देने का तय कर लिया है। पार्टी के सभी विधायक विधानसभा स्पीकर सीपी जोशी (CP Joshi) से मुलाकात कर अपना सामूहिक इस्तीफा देंगे। राजस्थान सरकार में मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास (Pratap Singh Khachariyawas) ने कहा, "सभी विधायक गुस्से में हैं और इस्तीफा दे रहे हैं। हम इसके लिए स्पीकर के पास जा रहे हैं। विधायक इस बात से खफा हैं कि सीएम अशोक गहलोत उनसे सलाह किए बिना फैसला कैसे ले सकते हैं?

खाचरियावास ने कहा कि, हमरे साथ 92 विधायक हैं। हम सभी इस्तीफा देंगे।" वहीं सचिन पायलट से नाराजगी के सवाल पर उन्होंने कहा कि, "हमें उनसे कोई नाराजगी नहीं है। कांग्रेस के नेता कभी किसी से नाराज नहीं होते हैं।"

विधायक दल की बैठक रद्द 

कांग्रेस समर्थको के गुट के बगावत के बाद आयोजित विधायक दल की बैठक रद्द कर दी गई है। वहीं बैठक को लेकर जब खाचरियावास से पूछा गया तो उन्होंने कहा, "विधायक दल की बैठक हो गई और हमने फैसला भी कर लिया है।"

भाजपा ने दी अपनी प्रतिक्रिया

कांग्रेस में शुरू लड़ाई पर भाजपा ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष पुनिया ने ट्वीट करते हुए कहा, "रूझान आने प्रारंभ…" इसी के साथ उन्होंने जय भाजपा-तय भाजपा लिखा है।