logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
National

ओडिशा में बड़ा रेल हादसा, मालगाडी ने कोरोमंडल एक्सप्रेस को मारी टक्कर, बड़ी जनहानि होने की आशंका


बालासोर: ओडिशा के बालासोर में बड़ा रेल हादसा हो गया है। जहां बहनागा स्टेशन के पास माल गाडी ने कोरोमंडल एक्सप्रेस को टक्कर मार दी है। इस हादसे में ट्रेन के 18 डिब्बे पटरी से उतर गए। इस दौरान बड़ी जनहानि होने की आशंका जताई जारही है। वहीं घटना के बाद रेल मंत्रालय ने बचाव का काम शुरू कर दिया है। एनडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंच गई है। वहीं रेल विभाग ने हेल्पलाइन नंबर भी जारी कर दिया है। 

137 लोगों को अस्पताल में कराया भर्ती 

रेल हादसे में 200 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। राज्य के मुख्य सचिव प्रदीप जेना ने बताया कि, “132 घायलों को सोरो सीएचसी, गोपालपुर सीएचसी और खांटापाड़ा पीएचसी में स्थानांतरित किया गया। घायलों को अस्पताल पहुंचने के लिए लगभग 50 एंबुलेंस लगाई गई है। लेकिन, घायलों की संख्या ज्यादा होने के कारण एम्बुलेंस कम पड़ गई है।घायलों को अस्पताल ले जाने के लिए बड़ी संख्या में बसें जुटाई जा रही हैं।”

रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव से हालत की ली जानकारी 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी दुःख जताया है। उन्होंने कहा, "ओडिशा में ट्रेन हादसे से व्यथित। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। घायल जल्द स्वस्थ हों। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से बात की और स्थिति का जायजा लिया। दुर्घटनास्थल पर बचाव कार्य जारी है और प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता दी जा रही है।"

रेलवे के साथ मिलकर कर रहे काम

वहीं इस हादसे पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का पहला बयान सामने आया है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा , “यह जानकर हैरानी हुई कि पश्चिम बंगाल से यात्रियों को ले जा रही शालीमार-कोरोमंडल एक्सप्रेस आज शाम बालासोर के पास एक मालगाड़ी से टकरा गई और बाहर जाने वाले हमारे कुछ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हम अपने लोगों की भलाई के लिए ओडिशा सरकार और दक्षिण पूर्व रेलवे के साथ समन्वय कर रहे हैं। हमारे आपातकालीन नियंत्रण कक्ष को तुरंत 033- 22143526/22535185 नंबर के साथ सक्रिय कर दिया गया है। बचाव, पुनर्प्राप्ति, सहायता और सहायता के लिए सभी प्रयास शुरू किए गए हैं।” 

उन्होंने आगे कहा, “हम ओडिशा सरकार और रेलवे अधिकारियों के साथ सहयोग करने और बचाव कार्यों में सहायता के लिए 5-6 सदस्यों की एक टीम मौके पर भेज रहे हैं। मैं मुख्य सचिव और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ व्यक्तिगत रूप से लगातार स्थिति की निगरानी कर रहा हूं।”