logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
National

Mission Cheetah को बड़ी कामयाबी, ‘सियाया’ ने चार शावकों को दिया जन्म


भोपाल: देश में दोबारा चीतों को वापस लाने के लिए शुरू मिशन चीता (Mission Cheetah) को बुधवार को बड़ी कामयाबी मिली है। नाइजीरिया से आई मादा चीता ‘सियाया’ ने चार शावकों को जन्म दिया है। करीब 70 साल बाद देश में चीते का जन्म हुआ है। इस बात की जानकारी केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव (Bhupendra Yadav) और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan) ने ट्वीट कर दी।

ज्ञात हो कि, 70 साल पहले देश से चीते विलुप हो गए थे। इसके बाद केंद्र सरकार ने देश में चीतों की वापसी को लेकर मिशन चीता शुरू किया। इसी के मद्देनजर सितंबर महीने में नाइजीरिया से पांच मादा और तीन नर चीता लाए आगये। जिन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने जन्मदिन यानी 17 सितंबर को मध्य प्रदेश के कूनो राष्ट्रीय अभ्यारण में छोड़ा। पहले उन्हें एक महीने तक इसोलेशन में रखा गया, इसके बाद उन्हें खुले जंगल में छोड़ दिया गया।

इसी दौरान मादा चीता ‘सियाया' और 'आशा' नर चीता के संपर्क में आ गई। दोनों मादा चीतों '‘सियाया' और 'आशा' ने दिसंबर 2022 में गर्भधारण हुआ था। 'सिया' करीब तीन साल की है और 'आशा' चार साल की है। आमतौर पर चीतों का गर्भकाल 90 दिनों का होता है। इनमें 'सिया' ने बुधवार सुबह चार शावकों को जन्म दिया। कहा जा रहा है कि 'आशा' भी अप्रैल के दूसरे पखवाड़े में शावकों को जन्म देगी। भारत में चीतों का जन्म लगभग सात दशकों के बाद हुआ है और इससे चीता परियोजना को बल मिला है।

पांच दिन पहले शावकों को दिया जन्म 

मध्य प्रदेश प्रधान मुख्य वन संरक्षक और वन बल प्रमुख जेएस चौहान ने कहा, “17 सितंबर 2022 को नामीबिया से भारत लायी गयी तीन वर्षीय मादा चीता 'सियाया' ने करीब पांच दिन पहले चार शावकों को जन्म दिया। शावक पूर्व-रिलीज बाड़े में सुरक्षित हैं। जब मां चीता शावकों को खुले में लाएगी तब हमें उनके लिंग के बारे में पता चलेगा।”

वन्यजीव संरक्षण के इतिहास में महत्वपूर्ण घटना

केंद्रीय मंत्री यादव ने कहा, “बधाई हो। अमृत ​​काल के दौरान हमारे वन्यजीव संरक्षण के इतिहास में एक महत्वपूर्ण घटना! मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के दूरदर्शी नेतृत्व में 17 सितंबर 2022 को भारत लाए गए चीतों में से एक के चार शावकों का जन्म हुआ है।” उन्होंने आगे कहा, “मैं प्रोजेक्ट चीता की पूरी टीम को भारत में चीतों को वापस लाने के उनके अथक प्रयासों और अतीत में की गई एक पारिस्थितिक गलती को सुधारने के उनके प्रयासों के लिए बधाई देता हूं।”

नये शावकों के आगमन से मध्यप्रदेशवासी हर्षित एवं आनंदित

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, “माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी आपकी प्रेरणा और सफल प्रयासों से चीता की सुखद वापसी भारत में हुई है। मध्यप्रदेश चीता स्टेट बना है। आज कूनो नेशनल पार्क में चीता परिवार में चार नये शावकों के आगमन से हम समस्त मध्यप्रदेशवासी हर्षित एवं आनंदित हैं।” उन्होंने आगे कहा, “यह हमारे लिए अत्यंत आनंददायी है कि कूनो में चीता परिवार बढ़ रहा है। वन विभाग, कूनो नेशनल पार्क, स्थानीय प्रशासन के सफल प्रबंधन से सुखद परिणाम मिले हैं। मैं वन विभाग की पूरी टीम को बधाई देता हूं, जिनकी देख रेख में भारत में चीता प्रोजेक्ट सफलतापूर्वक आगे बढ़ रहा है।”