logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
National

पंजाब पुलिस की बड़ी कामयाबी; खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह को किया गिरफ्तार, कई साथियों को हिरासत में लिया


बठिंडा: पंजाब पुलिस ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए खालिस्तान समर्थक (Khalistan Supporters) और खुद को आतंकवादी भिंडरवाले का रूप बताने वाले अमृतपाल सिंह (Amrutpal Singh) को गिरफ्तार कर लिया है। गृह मंत्रालय (Ministry of Home Affairs) और पंजाब पुलिस (Punjab Police) की संयुक्त अभियान चलाकर वारिस पंजाब दे (Waris Punjab De) के प्रमुख को नकोदर से गिरफ्तार किया है। इसी के साथ पुलिस ने उसके कई समर्थको को भी हिरासत में ले लिया है। गिरफ़्तारी के बाद अमृतपाल को किसी अज्ञात जगह पर ले जाया गया है। 

गरफ्तारी के डर से भागा था अमृतपाल 

मिली जानकारी के अनुसार, पंजाब पुलिस और केंद्रीय गृह मंत्रालय ने पूरी प्लानिंग के तहत अमृतपाल को गिरफ्तार किया है। जैसे ही अमृतपाल साथियों के साथ अपने गांव से निकला पुलिस ने उसका पीछा करने लगे। जैसे ही मौका मिला पुलिस ने गाड़ियों को टक्कर मार कर उसके साथियों को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि, इस दौरान अमृतपाल दूसरी गाड़ी में बैठा कर भाग निकला। लेकिन, पुलिस ने उसका पीछा कर उसे गिरफ्तार कर लिया। 

राज्य में इंटरनेट बंद

अमृतपाल के गिरफ्तार होने के बाद से पंजाब के सभी जिलों में इंटरनेट सेवा बंद कर दिया गया है। गिरफ़्तारी के बाद राज्य में कानून व्यवस्था न बिगड़े और अमृतपाल के समर्थक किसी भी तरह का भ्रम न फैला पाए इसको लेकर यह कदम उठाया गया है। इसी के साथ पुलिस ने अमृतपाल के गांव को भी पुलिस ने घेर लिया है। जानकारी के अनुसार, कई बटालियन को वहां तैनात किया गया है। 

खालिस्तान मूवमेंट को दे रहा था बढ़ावा

अमृतपाल लगातार पंजाब के अंदर भड़काऊ भाषण देरहा था। वह और उसके साथी अपने साथियों के साथ मिलकर नशा मुक्ति अभियान के नाम पर लगातार खालिस्तान मूवमेंट को बढ़ावा देता था। इस दौरान उसने राज्य भर के अंदर अन्य धर्मो के खिलाफ भड़काऊ बयान बाजी करता था। इसी के साथ वह नेताओं को धमकी भी देता था। इसको लेकर पंजाब के विविध थानों में कई मामले दर्ज है। 

राज्य के संपर्क में केंद्र सरकार 

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, खालिस्तान समर्थक की गिरफ़्तारी के बाद से केंद्र सरकार लगातार पंजाब सरकार के संपर्क में बना हुआ है। इसी के साथ केंद्रीय गृह मंत्रालय राज्य की स्थिति पर भी पूरी तरह नजर बनाये हुए हैं। सूत्रों के अनुसार, सीआरपीएफ को किसी भी आपात स्थित के लिए तैयार रहने का आदेश दिया गया है।