logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
National

संसद के दोनों सदन अनिश्चितकाल के लिए स्थगित, लोकसभा में हुई 15 बैठकें और राज्यसभा 22 घंटे हुई चर्चा


नई दिल्ली: संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही आज अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई। संसद का बजट सत्र पिछले महीने की 22 तारीख को शुरू हुआ था और सोमवार को इसका समापन होना था। स्पीकर ओम बिरला ने आज कहा कि इस सत्र में 15 बैठकें हुईं जो 115 घंटे तक चलीं।

उन्होंने कहा, “वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 23 जुलाई को केंद्रीय बजट 2024-25 पेश किया, जिस पर सदन ने 27 घंटे 19 मिनट तक चर्चा की। सत्र के दौरान 12 सरकारी विधेयक पेश किए गए, जिनमें से चार लोकसभा द्वारा पारित किए गए।”

इस सत्र के दौरान लोकसभा में 136 प्रतिशत उत्पादकता देखी गई। निचले सदन में वित्त विधेयक, विनियोग विधेयक, जम्मू और कश्मीर विनियोग विधेयक और भारतीय वायुयान विधेयक पारित किए गए हैं।

राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने कहा कि उच्च सदन में केंद्रीय बजट पर करीब 22 घंटे चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि सत्र के दौरान सदन 90 घंटे तक बैठा। उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद, अपेक्षा और विश्वास है कि अगला सत्र सदन के प्रत्येक सदस्य और पूरे देश के लिए लाभकारी होगा।