logo_banner
Breaking
  • ⁕ अमित ठाकरे ने आत्महत्या करने वाली छात्रा आकांशा चतुर्वेदी के परिजनों से की मुलाकात, दिया हर संभव मदद का भरोसा; सीएम देवेंद्र फडणवीस किया प्रहार ⁕
  • ⁕ महायुति सरकार ने किसानों को दी बड़ी राहत, किसान कर्जमाफी योजना की दूसरी किस्त जारी; दो चरणों में 12.58 लाख से ज्यादा किसानों को लाभ ⁕
  • ⁕ ईद-ए-मिलाद से पहले नागपुर पुलिस अलर्ट मोड पर, परिमंडल-4 में दंगा काबू के लिए की गई रिहर्सल और रूट मार्च ⁕
  • ⁕ Amravati: शहर के 90 अस्पतालों को नवीनीकरण के निर्देश, नगर पालिका के बार-बार नोटिस देने के बाद भी नहीं हुई कोई कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Buldhana: बुलढाणा जिला बैंक में 'सहकार' पैनल की जीत, 21 में से 19 सीटें जीती ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
National

अब नाक से दी जा सकेगी कोरोना की वैक्सीन, DCGI ने भारत बायोटेक की Intranasal वैक्सीन को दी मंजूरी


नई दिल्ली: कोरोना महामारी के खिलाफ लड़ाई में मंगलवार का दिन बेहद अहम् रहा। भारत के औषधि महानियंत्रक ने भारत बायोटेक निर्मित  नसल वैक्सीन के आपातकालीन इस्तेमाल की मंजूरी दे दी है। इस बात की जानकारी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने ट्वीट कर दी। 

केंद्रीय मंत्री ने ट्वीट करते हुए कहा, "COVID-19 के खिलाफ भारत की लड़ाई को बड़ा बढ़ावा! भारत बायोटेक के ChAd36-SARS-CoV-S COVID-19 (चिंपांज़ी एडिनोवायरस वेक्टरेड) रिकॉम्बिनेंट नेज़ल वैक्सीन को सीडीएससीओ इंडिया इंफो ने 18 वर्ष के ऊपर के लोगों को देने के लिए आपातकालीन इस्तेमाल की मंजूरी दे दी है।"

मंडाविया ने आगे लिखा, "यह कदम महामारी के खिलाफ हमारी सामूहिक लड़ाई को और मजबूत करेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई और मार्गदर्शन में भारत ने इसके तहत COVID-19 के खिलाफ लड़ाई में अपने विज्ञान, अनुसंधान एवं विकास और मानव संसाधनों का उपयोग किया है।  विज्ञान संचालित दृष्टिकोण और सबका प्रयास के साथ, हम कोरोना महामारी को हरा देंगे।"