logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
National

नोटबंदी का फैसला सही था-सुप्रीम कोर्ट


नई दिल्ली: सर्वोच्च न्यायालय ने नोटबंदी के निर्णय को सही माना है. मोदी सरकार द्वारा 2016 में लिए गए नोटबंदी के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को बड़ा फैसला सुनाया। अपने निर्णय में सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि केंद्र सरकार द्वारा लिया गया नोटबंदी का फैसला सही है. यह फैसला केंद्र सरकार के नोटबंदी के फैसले को चुनौती देने वाली कुल 58 याचिकाओं पर सुनवाई के बाद कोर्ट ने यह फैसला सुनाया है.
सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि केंद्र सरकार द्वारा लिया गया नोटबंदी का फैसला सही है. 8 नवंबर 2016 को लिया गया नोटबंदी का फैसला असंवैधानिक नहीं है। निर्णय लेने में अपनाई गई प्रक्रिया के आधार पर निर्णय को अमान्य नहीं कहा जा सकता है। साथ ही, सुप्रीम कोर्ट यह भी कहा कि आरबीआई अधिनियम की धारा 26 (2) के तहत इस निर्णय को असंवैधानिक घोषित नहीं किया जा सकता है।

इस मामले में अदालत ने  फैसला सुनाया और टिप्पणी की 'नोटबंदी और इसके पीछे की मंशा (काले धन को नष्ट करना, आतंकवादियों को फंडिंग आदि) के बीच एक संबंध को तोड़ना था. यह उद्देश्य पूरा होता है या नहीं यह अलग बात है। यह नहीं कहा जा सकता है कि नोटों के आदान-प्रदान के लिए दिया गया 52 सप्ताह का समय अनुचित था। 
नौकरियों और उद्योगों के नुकसान का आरोप था

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 8 नवंबर 2016 को जनता को संबोधित करते  नोटबंदी के फैसले का ऐलान किया था. इस फैसले के साथ ही 500 रुपये और 1000 रुपये के नोट एक झटके में चलन से बाहर हो गए थे । इस फैसले के बाद देश भर में नागरिकों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। नागरिकों को अपना काम छोड़कर नोट बदलने के लिए कतारों में खड़ा होना पड़ा। ऐसी भी खबरें आईं कि कतार में खड़े होकर कुछ लोगों की मौत हो गई। इसी वजह से विपक्ष ने मोदी सरकार के इस फैसले का जमकर विरोध किया. मोदी सरकार के इसी फैसले को चुनौती देने वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट 

ने फैसला सुनाया।