logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
National

'क्या शहजादे की बातों से हो सहमत?', उद्योगपतियों को लेकर राहुल के आरोपों पर PM मोदी का Indi Alliance के मुख्यमंत्रियों से सवाल


जमशेदपुर: कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) अडानी-अंबानी (Adani-Ambani) को लेकर लगातार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) पर हमलावर रहते हैं। लोकसभा चुनाव में प्रचार के दौरान राहुल लगातार पीएम को घेर रहे हैं। वहीं अब प्रधानमंत्री ने कांग्रेस नेता को जवाब दिया है। पीएम ने इंडी गठबंधन (Indi Alliance) के मुख्यमंत्री से सवाल करते हुए कांग्रेस नेता के लगातार लगाए जा रहे आरोपों पर अपनी स्तिथि स्पस्ट करने की मांग की है।

जमशेदपुर में आयोजित चुनावी सभा में बोलते हुए पीएम ने कहा, "मैं कांग्रेस और उनके साथियों को जहां-जहां उनकी सरकारें हैं उनके मुख्यमंत्रियों को चुनौती देता हूं। कि उनके शहजादे आए दिन उद्योगों, उद्योगपति, निवेश का विरोध करते हैं ऐसे में आगामी दिनों में कौन उद्योगपति उन राज्यों में निवेश करेगा, उन राज्यों के नौजवानों का क्या होगा? कांग्रेस, INDI गठबंधन के जितने मुख्यमंत्री हैं वह स्पष्ट करें कि शहजादे की यह जो भाषा है उद्योग के खिलाफ क्या वे इससे सहमत हैं?"

प्रधानमंत्री ने आगे कहा, "क्या चुनाव में राष्ट्रीय सुरक्षा, युवाओं के लिए नए अवसरों, इंफ्रास्ट्रक्चर पर बात होनी चाहिए या नहीं? लेकिन कांग्रेस, JMM वालों को इन सबसे कोई मतलब नहीं है। इन्हें विकास का क, ख, ग, घ भी मालूम नहीं है। इनका तरीका है झूठ बोलो, जोर से बोलो, बार-बार बोलो बस झूठ ही बोलो। इनके मुद्दे हैं- गरीब की संपत्ति का एक्सरे करना, उसे छीनना, मोदी को गाली देना, क्या इससे ज्यादा ये सोच ही नहीं सकते?"

कांग्रेस और JMM का मतलब भ्रष्टाचार और वसूली

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "पूरी दुनिया जानती है कि देश की प्रगति के लिए उद्योग जरूरी है। जमशेदपुर का नाम ही जमशेद जी टाटा के नाम पर है लेकिन कांग्रेस पार्टी उद्योग करने वालों को देश का दुश्मन मानती है। उसके नेता खुलेआम कहते हैं कि जो कारोबारी हमें पैसा नहीं देते उनपर हम हमला करते हैं यानी कांग्रेस और JMM जैसे दलों को देश के उद्योंगो से मतलब नहीं है उन्हें अपने भ्रष्टाचार और वसूली से मतलब है।"