logo_banner
Breaking
  • ⁕ अमित ठाकरे ने आत्महत्या करने वाली छात्रा आकांशा चतुर्वेदी के परिजनों से की मुलाकात, दिया हर संभव मदद का भरोसा; सीएम देवेंद्र फडणवीस किया प्रहार ⁕
  • ⁕ महायुति सरकार ने किसानों को दी बड़ी राहत, किसान कर्जमाफी योजना की दूसरी किस्त जारी; दो चरणों में 12.58 लाख से ज्यादा किसानों को लाभ ⁕
  • ⁕ ईद-ए-मिलाद से पहले नागपुर पुलिस अलर्ट मोड पर, परिमंडल-4 में दंगा काबू के लिए की गई रिहर्सल और रूट मार्च ⁕
  • ⁕ Amravati: शहर के 90 अस्पतालों को नवीनीकरण के निर्देश, नगर पालिका के बार-बार नोटिस देने के बाद भी नहीं हुई कोई कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Buldhana: बुलढाणा जिला बैंक में 'सहकार' पैनल की जीत, 21 में से 19 सीटें जीती ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
National

खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग ने दी जानकारी, देश में उचित मूल्य पर चीनी की पर्याप्त उपलब्धता


नई दिल्ली: केंद्र सरकार द्वारा समय पर उठाए गए कदमों से पूरे देश में उचित मूल्य पर चीनी की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित हुई है। वर्तमान चीनी मौसम (अक्टूबर-सितंबर) 2022-23 30 सितंबर 2023 को समाप्त होगा।

इस प्रकार, भारत पहले ही इथेनॉल उत्पादन के लिए लगभग 43 लाख मीट्रिक टन (एलएमटी) को छोड़कर 330 एलएमटी के चीनी उत्पादन के लक्ष्य को पार कर चुका है। इस प्रकार, देश में कुल सुक्रोज उत्पादन लगभग 373 एलएमटी होगा। यह पिछले 5 चीनी सीज़न में दूसरा सबसे बड़ा प्रदर्शन है।

भारत ने देश के नागरिकों को प्राथमिकता और किसानों को गन्ने का भुगतान सुनिश्चित करते हुए निर्यात कोटा केवल 61 एलएमटी तक सीमित रखा है। इसके परिणामस्वरूप अगस्त 2023 के अंत तक लगभग 83 एलएमटी चीनी का पर्याप्त स्टॉक हो गया है।

यह स्टॉक लगभग साढ़े तीन महीने की खपत के लिए पर्याप्त है। इसका मतलब है कि देश के पास चालू चीनी सीजन 2022-23 के अंत तक पर्याप्त भंडार है। यह तथ्य से यह सुनिश्चित होता है कि देश में भविष्य में भी चीनी उचित मूल्य पर उपलब्ध रहेगी।