logo_banner
Breaking
  • ⁕ CM देवेंद्र फडणवीस ने आंदोलनकारी छात्रों से की मुलाकात, मानी सभी मांगे; मंत्री उइके ने आंदोलन समाप्त करने का किया आवाहन ⁕
  • ⁕ मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के ‘शुद्धीकरण’ पर नितीन राऊत आक्रामक, डॉ. नितीन राऊत ने पांचपावली पुलिस में दर्ज कराई शिकायत ⁕
  • ⁕ गणेशोत्सव को लेकर प्रशासन की तैयारियां तेज; मनपा, पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त समन्वय बैठक, मंडलों को दिए गए अहम् निर्देश ⁕
  • ⁕ क्या बैंक लॉकर भी सुरक्षित नहीं? नागपुर में केनरा बैंक के लॉकर से लाखों के जेवर गायब, NRI महिला ने कर्मियों पर लगाए धोखाधड़ी के आरोप ⁕
  • ⁕ महिला अस्पताल अग्निकांड: 3 नवजात शिशुओं की मौत के बाद अस्पताल पहुंचीं चित्रा वाघ, यशोमती ठाकुर ने भाजपा नेताओं के दौरे को बताया 'पर्यटन यात्रा' ⁕
  • ⁕ Chandrapur: बच्चे पहुंचे स्कूल, लेकिन सभी शिक्षक नदारद! सुपगांव जिला परिषद स्कूल में बवाल, जांच के आदेश ⁕
  • ⁕ Nagpur: कैफे में नाबालिग से दुष्कर्म से मचा हड़कंप, 19 वर्षीय युवक पर पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
National

पूर्व आईएएस अधिकारी अवनीश अवस्थी को मिला बड़ा प्रभार, बनाये गए मुख्यमंत्री योगी के सलाहकार


लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने सबसे भरोसेमंद अधिकारी को एक बार फिर से प्रशासन में शामिल कर लिया है। मुख्यमंत्री ने पूर्व आईएएस अधिकारी अवनीश अवस्थी को अपना सलाहकार नियुक्त किया है। अवस्थी फ़रवरी 2023 तक मुख्यमंत्री के सलाहकार पद पर रहेंगे। 

ज्ञात हो कि, 31 अगस्त 2022 को अवस्थी उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव (गृह) पद से रिटायर हुए थे। उसके बाद से ही उनके योगी सरकार में बड़ा पद दिए जाने की चर्चा शुरू हो गई थी। इस सिलसिले में विभाग ने नियुक्ति पत्र जारी कर दिया है।

बता दें कि अवनीश अवस्थी को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का सबसे भरोसेमंद अफसरों में से एक माना जाता रहा है। 2017 में जब योगी ने सूबे के मुख्यमंत्री के रूप से शपथ ली है तब से अवस्थी सबसे करीब अफसर माना गया। बताते हैं कि ये करीबी आज की नहीं, बल्कि 2002-2003 की है, जब अवनीश अवस्थी गोरखपुर के डीएम हुआ करते थे और योगी आदित्यनाथ गोरखपुर के सांसद। वैसे अवनीश अवस्थी को जब गृह विभाग दिया गया, तब उसके बाद कई ऐसे बड़े फैसले योगी आदित्यनाथ ने लिए जिसने योगी के मॉडल को आगे किया। चाहे CAA NRC हो, माफियाओं के खिलाफ योगी सरकार का बुलडोज़र हो, धर्मस्थलों से लाउड स्पीकर उतारना हो, एनकाउंटर जैसी पॉलिसी हो, सभी के पीछे अवनीश अवस्थी का भी अहम रोल माना जाता था।