logo_banner
Breaking
  • ⁕ Nagpur Air Fest 2026: सुखोई की गर्जना से गूंजा उपराजधानी नागपुर का आसमान, आसमानी करतबों ने बांधा समां ⁕
  • ⁕ अमरावती नवजात बिक्री मामले की जाँच तेज, पुलिस ने चार बच्चों को किया बरामद; अब तक 13 आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ अजनी चौक पर भीषण हादसा, तेज रफ़्तार आपली बस ने राहगीर को रौंदा; हादसे में व्यक्ति की मौत,महिला घायल ⁕
  • ⁕ महंगाई की मार झेल रहे नागरिकों को मदर डेयरी ने दिया झटका, दूध की कीमतों में 2 से 4 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी; 12 नवंबर से लागू होंगी नई कीमतें ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ Nagpur: MD ड्रग्स तस्करों पर एंटी नारकोटिक्स टीम का शिकंजा! गणेशपेठ में 7 ग्राम MD ड्रग्स के साथ दो आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
National

हार्डकोर आतंकी हरमिंदर सिंह रिंदा की पाकिस्तान में मौत, बंबीहा गैंग बोला- मूसेवाला की हत्या का लिया बदला


 नई दिल्ली: मोस्ट वांटेड खालिस्तानी आतंकी हरमिंदर सिंह रिंदा (Harminder Singh Rinda ) की पाकिस्तान के लाहौर स्थित एक अस्पताल में मौत हो गई है। हालांकि, अभी तक उसके मौत का सही कारण सामने नहीं आया है। लेकिन मीडिया रिपोर्ट की मानें तो दवा के ओवरडोज के कारण उसकी मौत हुई है। इसी बीच बंबीहा ग्रुप (Bambiha Gang) ने रिंदा को मारने जी जिम्मेदारी लीन है। इसी के साथ यह भी कहा कि, हमने सिद्धू मूसेवाला की हत्या का बदला भी ले लिया है।

एक फेसबुक पोस्ट के जरिए बंबीहा ने यह जिम्मेदारी ली है। बंबीहा गैंग (Bambiha Gang) ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि रिंदा को उन्होंने ही पाकिस्तान में सैट कराया था। इसके बाद वह विरोधी गैंग से मिल गया। उसने पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के कत्ल में भी गैंगस्टर लॉरेंस और गोल्डी बराड़ का साथ दिया था।

बंबीहा गैंग ने जिम्मेदारी लेकर दावा किया कि रिंदा का कत्ल किया गया है। उन्होंने कहा कि रिंदा नशे का काम करने लगा था।

किडनी की थी बीमारी

सूत्रों के मुताबिक, हरविंदर को किडनी की समस्या के चलते पिछले हफ्ते शनिवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था. किडनी की समस्या के कारण अस्पताल में ड्रग ओवरडोज से रिंदा की मौत हो गई। बताया जाता है कि उन्हें अस्पताल में एक इंजेक्शन दिया गया और वहीं उनकी मौत हो गई।

18 साल की उम्र में अपने रिश्तेदार की हत्या 

हरविंदर सिंह रिंडा पंजाब के तरनतारन जिले के रहने वाले थे। हालांकि, कुछ समय वह महाराष्ट्र के नांदेड़ में भी रहा। इसके बाद वह चंडीगढ़ में पंजाब यूनिवर्सिटी में पढ़ने के लिए आया और इसी दौरान रिंदा ने अपराध की दुनिया में कदम रखा। उसने 18 साल की उम्र में अपने रिश्तेदार की हत्या कर दी। वहीं देश में बढ़ते मामलों को देखते वह नेपाल के रास्ते पाकिस्तान भाग गया। जहां आईएसआई ने उसे अपना गुर्गा बना लिया। रिंदा आतंकी संगठन बब्बर खालसा का भारत हेड भी था। पिछले दिनों पंजाब में जितनी भी आतंकी घटना हुई उसमें रिंदा का हाथ होने की जानकारी सामने आई थी।