logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
National

कर्नाटक के होयसल मंदिर समूह यूनेस्को की विश्व विरासत सूची में शामिल


बेंगलुरु: कर्नाटक के बेलूर, हलेबिदु और सोमनाथपुर में स्थित होयसल मंदिर समूह भारत में यूनेस्को के 42वें विश्व धरोहर स्थल बन गया हैं। मंदिरों को संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संगठन (यूनेस्को) की विश्व विरासत सूची में जोड़ा गया है। यह समावेशन भारत में 42वें यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल का प्रतीक है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर्नाटक के होयसल मंदिर समूह को यूनेस्को की विश्व विरासत सूची में शामिल करने की सराहना की है। सोशल मीडिया पोस्ट में प्रधानमंत्री ने कहा कि यह भारत के लिए गर्व का विषय है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि होयसल मंदिर समूह का शाश्वत सौन्दर्य और गूढ़ दर्शन भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और हमारे पूर्वजों के असाधारण शिल्प कौशल का प्रमाण हैं।

होयसल मंदिरों का निर्माण 12वीं से 13वीं शताब्दी के दौरान हुआ था। ये मंदिर अपनी भव्य वास्तुकला और मूर्तिकला के लिए जाने जाते हैं।