logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
National

राजस्थान संकट पर केसी वेणुगोपाल का बड़ा बयान, कहा- एक दो दिन में सब हो जाएगा ठीक


नई दिल्ली: राजस्थान कांग्रेस में शुरू उठापठक को लेकर कांग्रेस के संगठन महामंत्री केसी वेणुगोपाल ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि, "राजस्थान में जो चल रहा है वह आने वाले एक दो दिन में सुलझा लिया जाएगा। बुधवार को पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने यह बात कही।

कांग्रेस नेता ने कहा कि, "राजस्थान में कोई तमाशा नहीं हो रहा है। एक-दो दिन में सब साफ हो जाएगा। मीडिया इसे नाटक के रूप में देख सकता है लेकिन कम से कम आप कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव पर चर्चा कर रहे हैं। हम इसे बहुत लोकतांत्रिक तरीके से कर रहे हैं, यह दो दिनों में आसानी से समाप्त हो जाएगा।"

गहलोत नहीं देंगे इस्तीफा

राजस्थान में पिछले दो दिन से शुरू राजनीतिक नाटक समाप्त होने का नाम नहीं ले रहा है। इसी बीच मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के इस्तीफा देकर कांग्रेस आलाकमान से मिलने की जानकारी सामने आई है। हालांकि, इस्तीफे की बात को गहलोत समर्थक मंत्री खाचरियावास ने इनकार कर दिया है। बयान जारी करते हुए मंत्री ने कहा, "राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत आज शाम दिल्ली जाएंगे। वह आगे पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व को 102 विधायकों की राय के बारे में बताएंगे। सीएम गहलोत आज इस्तीफा नहीं दे रहे हैं, ऐसी कोई बात नहीं है।"