logo_banner
Breaking
  • ⁕ विजय वडेट्टीवार का कौशल्य विकास योजना में 400 करोड़ रुपये के घोटाले का आरोप, चंद्रशेखर बावनकुले ने दिया उत्तर ⁕
  • ⁕ श्रीकृष्ण पाहुरकर के गंभीर आरोप, हर्षवर्धन देशमुख को पद से हटाने की मांग, कर्मचारियों पर प्रचार का दबाव बनाने का आरोप ⁕
  • ⁕ चुनाव आते ही उर्दू स्कूलों की याद क्यों? किरण सरनाईक पर यशोमती ठाकुर का निशाना ⁕
  • ⁕ शिक्षकों का चुनाव प्रचार में इस्तेमाल हुआ तो रद्द होगी संस्था की मान्यता! चंद्रशेखर बावनकुले की चेतावनी ⁕
  • ⁕ अनिल बोंडे का बागी उम्मीदवार डॉ. संगीता शिंदे को आशीर्वाद, महायुति में बढ़ी कलह ⁕
  • ⁕ Nagpur: सामान वेतन सहित विभिन्न लंबित मांगों को लेकर न्यायिक कर्मचारी संघ का प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Akola: काटेपूर्णा और मोर्णा बांध से मिलेगा 24.03 दलघमी पानी, शहर की जलापूर्ति को राहत ⁕
  • ⁕ Chandrapur: पति के सामने बाघ ने महिला पर किया हमला, खेत में काम करते समय दर्दनाक मौत..! ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
National

महाकुंभ भगदड़: योगी आदित्यनाथ ने दिया आश्वासन, कहा - प्रयागराज में नियंत्रण में है स्थिति, संगम घाट पर स्नान करने पर जोर न दें श्रद्धालु


प्रयागराज: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में श्रद्धालुओं से अपने निकटतम घाटों पर पवित्र स्नान करने की अपील की और सलाह दी कि भारी भीड़ के कारण संगम घाट पर स्नान करने पर जोर न दें। इसके साथ योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि महाकुंभ में हुई भगदड़ जैसी स्थिति अब नियंत्रण में है।  

उन्होंने कहा कि प्रयागराज में आज करीब 8 से 10 करोड़ श्रद्धालु मौजूद हैं और संगम नोज की ओर श्रद्धालुओं की आवाजाही के कारण लगातार दबाव बना हुआ है। उन्होंने कहा कि अखाड़ा मार्ग पर बैरिकेडिंग पार करने की कोशिश में कुछ श्रद्धालुओं को गंभीर चोटें आई हैं। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल भी लगातार स्थिति की रिपोर्ट ले रहे हैं।

महाकुंभ की स्थिति के बारे में जानकारी देते हुए उन्होंने कहा, “प्रयागराज में स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन भीड़ अभी भी बहुत अधिक है। विभिन्न अखाड़ों के संतों ने विनम्रतापूर्वक कहा है कि श्रद्धालु पहले पवित्र स्नान करें और जब भीड़ कम हो जाएगी, तो अखाड़े पवित्र स्नान के लिए आगे बढ़ेंगे।”

इस बीच, उत्तर प्रदेश सरकार के अनुसार, बुधवार सुबह 10 बजे तक 36.1 मिलियन श्रद्धालु त्रिवेणी में स्नान कर चुके हैं। फिलहाल प्रयागराज आने वाले वाहनों को मुख्य घाट स्थान से तकरीबन 50 किलोमीटर पहले ही रोक दिया जा रहा है। 

देखें वीडियो: