logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
National

भारतीय क्रिकेट टीम से मिलेंगे नरेंद्र मोदी, प्रधानमंत्री आवास में होगी मुलाकात


नई दिल्ली: विश्वविजेता भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) जल्द ही भारत (India) वापस लौटने वाली है। टीम के भारत वापस आने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) सभी खिलाडियों से मुलाकात करेंगे। गुरुवार सुबह 11 बजे प्रधानमंत्री के आवास पर यह मुलाकात होगी। इस बात की जानकारी समाचार एजेंसी एएनआई ने दी। 

ज्ञात हो भारत ने बारबाडोस में खेले गए फ़ाइनल मैच में दक्षिण अफ्रीका को सात रनो से हरा दिया। जिसके बाद भारत ने 17 साल बाद टी20 विश्वकप का फ़ाइनल जीता। 

खिलाडी सोमवार तड़के लौटेंगे स्वदेश 

विश्वकप जितने के बाद भी भारतीय टीम स्वदेश लौट नहीं पाई है। बारबाडोस में बारिश और तूफ़ान का मौसम बना हुआ है। इसके कारण कोई भी विमान उड़ नहीं पाया है। इस कारण टीम वहां फंसी हुई है। मौसम में थोड़ा बदलाव होते है एयर इन्डिया का विमान खिलाडियों को लेने के बारबाडोस पंहुचा और उन्हें लेकर स्वदेश निकल चूका है। गुरुवार तड़के विमान दिल्ली पहुंचेगा।