logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
National

रामपुर उपचुनाव: समाजवादी पार्टी ने असीम रजा को बनाया उम्मीदवार


लखनऊ: रामपुर विधानसभा उपचुनाव (Rampur Assembly By-poll) के लिए समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) ने असीम रजा (Asim Raza) को अपना उम्मीदवार बनाया है। इस बात की घोषणा खुद आजम खान (Azam Khan) ने मंगलवार को की। ज्ञात हो कि, आचार संहिता उल्लंघन मामले में अदालत ने खान को तीन साल की सजा सुनाई है। जिसके कारण विधानसभा से सदस्य चली गई है। इसके बाद यहां उप-चुनाव हो रहा है। 
 

आकाश सक्सेना होंगे सामने 

भारतीय जनता पार्टी (Bhartiya Janta Party) ने रामपुर उपचुनाव के लिए आकाश सक्सेना (Akash Saksena) को अपना उम्मीदवार बनाया है। इसके पहले 2022 के विधानसभा चुनाव में आजम के सामने सक्सेना ने ही चुनाव लड़ा था, लेकिन वह हार गए थे। 
 

रामपुर लोकसभा उपचुनाव हार चुके हैं रजा 

आजम खान के इस्तीफा देने के बाद रामपुर लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव में भी सपा ने रजा को टिकट दिया था, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। भाजपा उम्मदीवार घनश्याम लोधी ने उन्हें 80 हजार से ज्यादा वोटो से हराया था। लोधी को आजम का करीबी माना जाता था, लेकिन बाद में वह सपा छोड़ भाजपा में शामिल हो गए थे।