logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
National

नाना पटोले के बयान पर भड़के साधू-संत, कांग्रेस पर लगाया हिन्दू समाज को तोड़ने का आरोप


नई दिल्ली: महाराष्ट्र कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले ने इण्डिया गठबंधन के सरकार में आने पर राम मंदिर का शुद्धिकरण करने की बात कही है। पटोले के इस बयान पर विवाद बढ़ गया है। भाजपा सहित देश के साधू-संत पटोले के बयान की निंदा कर रहे हैं। शनिवार को जूना आखाड़ा ने अपना बयान जारी किया और कांग्रेस पर हिन्दू समाज को तोड़ने का आरोप लगाया। 

जूना अखाडा के प्रवक्ता महंत नारायण गिरी ने कहा कि, "कांग्रेस नेता का दिया बयान बेहद ही निंदनीय है। अगर भारत गठबंधन की सरकार बनी तो मंदिर का शुद्धिकरण कराएंगे. वह कहते हैं कि यह एक धार्मिक व्यक्ति का बयान है- मैं उनसे पूछता हूं कौन सा धार्मिक व्यक्ति? कांग्रेस ने सब कुछ किया ताकि राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा न हो. राम मंदिर को कौन शुद्ध करेगा? उनके लिए यह दुखद है कि देश के एक ओबीसी प्रधानमंत्री ने 4000 संतों के सामने प्राण प्रतिष्ठा की. हिन्दू समाज को तोड़ने की योजना फिर कभी सफल नहीं होगी।"

स्वामी दीपांकर ने भी कांग्रेस नेता पर हमला बोला। उन्होंने कहा, "महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष ने राम मंदिर के बारे में जो कहा उससे मैं बहुत आश्चर्यचकित हूं। देश ने प्राण प्रतिष्ठा देखी और कुछ समय पहले राष्ट्रपति भी राम मंदिर गए। मैं समझ नहीं पा रहा हूं कि वह किस शुद्धि की बात कर रहे हैं. उनकी सोच हैरान करने वाली है. रामराज्य में ऐसे विचारों के लिए कोई जगह नहीं है।"

क्या कहा था नाना पटोले ने?
धुले में आयोजित प्रेस वार्ता में पटोले ने कहा था कि, "सत्ता में आने के बाद, हम राम मंदिर को साफ करने जा रहे हैं। क्योंकि हमारे सनातन धर्म के चार शंकराचार्यों ने इस प्रथा का विरोध किया था। तो हम चारों शंकराचार्यों को बुलाएंगे और राम मंदिर का शुद्धिकरण करेंगे। साथ ही हम उस मंदिर में राम दरबार भी स्थापित करेंगे क्योंकि उस मंदिर में अब कोई राम दरबार नहीं है. मूल मूर्ति को एक ओर हटा दिया गया है। इसलिए हम मंदिर में रामलला का दरबार सजाएंगे. साथ ही हम शंकराचार्य के हाथों मंदिर का शुद्धिकरण कराएंगे, क्योंकि वही कहते हैं कि जो अनुष्ठान हुआ वह धर्म के अनुसार नहीं हुआ. हम सुधार करेंगे. सुधार धर्म के आधार पर होंगे, अधर्म के आधार पर नहीं।"