logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
National

महाकाल नगरी में सावन का शुभारंभ कल से, सुबह 3 बजे खुलेंगे मंदिर के कपाट; होगी दिव्य भस्म आरती


रिपोर्टर: रवि शुक्ला

उज्जैन: सावन मास 2025 (Sawan 2025) का आगाज कल शुक्रवार से होने जा रहा है और इस बार पहले ही दिन से उज्जैन (Ujjain) के महाकाल मंदिर (Mahakaleshwar Temple) में श्रद्धा और आस्था का सैलाब उमड़ने को तैयार है। मंदिर प्रशासन ने जानकारी दी है कि 11 जुलाई को तड़के 3 बजे महाकाल मंदिर के कपट खोले जाएंगे, जिसके बाद दिव्य भस्म आरती संपन्न होगी।

महाकाल की भस्म आरती को लेकर देश-विदेश से श्रद्धालु उज्जैन पहुंच रहे हैं। आरती को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मंदिर परिसर में सुरक्षा के सख्त इंतज़ाम किए गए हैं और सावन मास में प्रतिदिन लाखों श्रद्धालुओं के आने की संभावना को देखते हुए ट्रैफिक प्लान से लेकर डिजिटल पास सिस्टम तक को सक्रिय किया गया है।

सावन के मुख्या बिंदु:

  • 11 जुलाई से शुरू हो रहा है सावन मास
  • सुबह 3 बजे खुलेंगे महाकाल मंदिर के कपाट
  • भस्म आरती में शामिल होंगे हज़ारों भक्त
  • मंदिर क्षेत्र में ड्रोन कैमरे से निगरानी
  • 18 अगस्त को निकलेगी शाही सवारी, रहेगा राजकीय अवकाश

मंदिर समिति ने की विशेष व्यवस्था

मंदिर समिति के अनुसार, श्रद्धालुओं के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन पास की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। साथ ही, महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग-अलग प्रवेश मार्ग बनाए गए हैं। सीसीटीवी कैमरे, एंबुलेंस, जल आपूर्ति और मेडिकल स्टाफ चौबीसों घंटे मौजूद रहेंगे।

भक्तों से अपील
मंदिर समिति ने अपील की है कि श्रद्धालु पूजा-पाठ में अनुशासन रखें, प्लास्टिक का उपयोग न करें, और मंदिर परिसर में मोबाइल से वीडियो बनाने से बचें। सावन के प्रत्येक सोमवार को महाकाल की सवारी निकलेगी, जिसमें लाखों श्रद्धालु शामिल होंगे। 18 अगस्त को निकलने वाली शाही सवारी को लेकर विशेष तैयारी की गई है। इस दिन उज्जैन में राजकीय अवकाश रहेगा।