logo_banner
Breaking
  • ⁕ अमित ठाकरे ने आत्महत्या करने वाली छात्रा आकांशा चतुर्वेदी के परिजनों से की मुलाकात, दिया हर संभव मदद का भरोसा; सीएम देवेंद्र फडणवीस किया प्रहार ⁕
  • ⁕ महायुति सरकार ने किसानों को दी बड़ी राहत, किसान कर्जमाफी योजना की दूसरी किस्त जारी; दो चरणों में 12.58 लाख से ज्यादा किसानों को लाभ ⁕
  • ⁕ ईद-ए-मिलाद से पहले नागपुर पुलिस अलर्ट मोड पर, परिमंडल-4 में दंगा काबू के लिए की गई रिहर्सल और रूट मार्च ⁕
  • ⁕ Amravati: शहर के 90 अस्पतालों को नवीनीकरण के निर्देश, नगर पालिका के बार-बार नोटिस देने के बाद भी नहीं हुई कोई कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Buldhana: बुलढाणा जिला बैंक में 'सहकार' पैनल की जीत, 21 में से 19 सीटें जीती ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
National

सपा नेता आजम खान को अदालत से झटका, हेट स्पीच मामले अदालत ने तीन साल की सजा सुनाई


रामपुर: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और रामपुर से विधायक आजम खान को अदालत से बड़ा झटका लगा है। हेट स्पीच मामले में रामपुर की अदालत ने खान को दोषी पाते हुए तीन साल की सजा सुनाई है। गुरुवार को रामपुर की एमपी-एमएलए अदालत ने सजा का ऐलान करते हुए 25 हजार का जुर्माना भी लगाया। 

2019 लोकसभा का मामला

दरअसल, 2019 के आम चुनावों में रामपुर में एक चुनाव सभा को संबोधित करते हुए सपा नेता ने प्रधानमंत्री मोदी को लेकर बेहद विवादित टिप्पणी की थी। आजम के दिए इस बयान को लेकर भाजपा नेता आकाश सक्सेना ने अदालत में मामला दर्ज कराया था। जिस पर सुनवाई करते हुए अदालत ने यह फैसला सुनाया है।

विधानसभा की सदस्य्ता गई 

अदालत द्वारा तीन साल की सजा सुनाई जाने के बाद खान की विधायकी भी खतरे में आ गई है। सुप्रीम कोर्ट के दिए निर्देशों के अनुसार, अगर किसी जान प्रतिनिधि को दो साल से ज्यादा की सजा सुनाई जाती है उसकी सदस्य्ता चली जाती है। इसी के साथ वह चुनाव भी नहीं लड़ सकता है। वहीं अदालत के आदेश के बाद खान की विधानसभा सदस्य्ता भी खतरे में आ गई है। खान वर्तमान में रामपुर शहर से विधायक हैं।