logo_banner
Breaking
  • ⁕ अमित ठाकरे ने आत्महत्या करने वाली छात्रा आकांशा चतुर्वेदी के परिजनों से की मुलाकात, दिया हर संभव मदद का भरोसा; सीएम देवेंद्र फडणवीस किया प्रहार ⁕
  • ⁕ महायुति सरकार ने किसानों को दी बड़ी राहत, किसान कर्जमाफी योजना की दूसरी किस्त जारी; दो चरणों में 12.58 लाख से ज्यादा किसानों को लाभ ⁕
  • ⁕ ईद-ए-मिलाद से पहले नागपुर पुलिस अलर्ट मोड पर, परिमंडल-4 में दंगा काबू के लिए की गई रिहर्सल और रूट मार्च ⁕
  • ⁕ Amravati: शहर के 90 अस्पतालों को नवीनीकरण के निर्देश, नगर पालिका के बार-बार नोटिस देने के बाद भी नहीं हुई कोई कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Buldhana: बुलढाणा जिला बैंक में 'सहकार' पैनल की जीत, 21 में से 19 सीटें जीती ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
National

कोविड-19 अब ग्लोबल हेल्थ इमरजेंसी नहीं, विश्व स्वास्थ्य संगठन ने की घोषणा


नई दिल्ली: दुनिया में करोड़ो लोगों की जान लेने वाली कोरोना अब वैश्विक महामारी नहीं रही। शुक्रवार को विश्व सवास्थ्य संगठन (World Health Organization) ने कोरोना महामारी को लेकर वैश्विक आपातकाल (Global Emergency) को समाप्त करने की घोषणा कर दी है। इस बात की जानकारी डब्लूएचओ के महासचिव टेड्रोस अदनोम घेब्रेयसस (Tedros Adhanom Ghebreyesus) ने ट्वीट कर दी। 

टेड्रोस ने ट्वीट करते हुए लिखा, “कल, COVID19 आपातकालीन समिति ने 15वीं बार बैठक की। इस दौरान कमिटी मेंबर ने मुझसे कोरोना को लेकर लागू वैश्विक आपातकाल को समाप्त करने की सलाह दी। जिसे मैंने मान लिया। बड़ी आशा के साथ मैं COVID-19 को वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल को समाप्त करने की घोषित करता हूं।”

हजारों लोग अभी भी कोरोना से लड़ रहे

डब्लूएचओ महासचिव ने कहा, “हालांकि, इसका मतलब यह नहीं है कि वैश्विक स्वास्थ्य खतरे के रूप में COVID-19 खत्म हो गया है। पिछले हफ्ते COVID-19 से हर तीन मिनट में एक व्यक्ति की मौत हुई। यह दावा केवल उन मौतों को लेकर है जिन्हें हम जानते हैं।” उन्होंने आगे कहा, “दुनिया भर में हजारों लोग अभी भी अस्पताल में भर्ती हैं और जीवन के लिए लड़ रहे हैं। वहीं कई ठीक होने के बावजूद इससे बाद हुई बिमारियों और अन्य स्थितियों से जूझ रहे हैं।” 

मामले बढ़ने पर दोबारा लग सकता है आपातकाल

टेड्रोस ने कहा, "यह वायरस यहां रहने के लिए है। यह अभी भी लोगों की जान ले रहा है। इसी के साथ यह बदल भी रहा है। नए वेरिएंट के उभरने का जोखिम बना हुआ है। इससे रोजाना आने वाले मामलों और उनसे होने वाली मौतों के बढ़ने का कारण बना हुआ है। इसी के साथ उन्होंने यहाँ भी कहा कि, "अगर भविष्य में कोरोना दोबारा बढ़ता है तो वह फिर से वैश्विक आपातकाल लगाने में संकोच नहीं करूंगा।"