logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
National

महिला सांसद और महिला पुलिस आयुक्त के बीच का विवाद संसद तक पहुंचा,समिति तय करेगी क्या सांसद के अधिकार का हनन हुआ?


नई दिल्ली- अमरावती की सांसद नवनीत राणा और पुलिस आयुक्त डॉ आरती सिंह का विवाद संसद की दहलीज तक पहुंच गया है.सांसद राणा की विशेषाधिकार हनन की शिकायत पर  पुलिस आयुक्त को आगामी 14 अक्टूबर को संसद की विशेषाधिकार समिति के समक्ष पेश होना है.इसके साथ ही अमरावती के ही तत्कालीन पुलिस उपायुक्त शशिकांत सातव भी समिति के समक्ष उपस्थित होकर अपना बयान दर्ज कराएंगे। सांसद राणा ने उन्हें राज्य की खार पुलिस द्वारा अवैध तरीक़े से गिरफ़्तार कर पुलिस द्वारा उनके साथ अमानवीय व्यवहार किये जाने की शिकायत की है.उन्होंने पुलिस पर अपनी शिकायत में गंभीर आरोप भी लगाए है.इसी शिकायत पर समिति ने पुलिस आयुक्त आरती सिंह को तलब किया गया.शिकायत के बाद राणा ने 23 मई को समिति के समक्ष अपना बयान दर्ज करवा चुकी है.संसद की विशेषाधिकार हनन समिति में अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह के साथ अन्य 13 संसद सदस्य,समिति सदस्य है.शिकायत पर दोनों पक्षों को सुनने के बाद समिति तय करेगी क्या महिला पुलिस आयुक्त ने महिला सांसद का जानबूझकर विशेषाधिकार का हनन किया है?