logo_banner
Breaking
  • ⁕ ओला-उबर और रैपिडो के लिए नई नीति लाने की तैयारी, नितिन गडकरी बोले- 12 करोड़ लोगों को मिल सकता है रोजगार ⁕
  • ⁕ धर्मांतरण के बाद पुराने जातिगत दर्जे के आधार पर नहीं मिलेगा आरक्षण, सुप्रीम कोर्ट ने मद्रास हाईकोर्ट के फैसले को ठहराया सही ⁕
  • ⁕ Amravati: बावनकुले की चेतावनी: शिक्षकों का चुनाव प्रचार में इस्तेमाल हुआ तो रद्द होगी संस्था की मान्यता! ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में 40 दिनों में 36 किसानों की आत्महत्या! ₹5 हजार की मदद को यशोमति ठाकुर ने बताया ‘भीख’ ⁕
  • ⁕ DoT का नया निर्देश; नंबर सेव नहीं होने पर भी पता चलेगी कॉलर की पहचान, 4G और 5G नेटवर्क पर मिलेगी सुविधा ⁕
  • ⁕ इमरान खान की बढ़ीं मुश्किलें! 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती जिला बैंक की अंतिम सूची में 2,852 मतदाता, अक्टूबर के आखिर में बजेगा चुनाव का बिगुल ⁕
  • ⁕ Yavatmal: रालेगांव तहसील समूह में सत्ता परिवर्तन! वडकी में वर्षा तेलंगे की हार, प्रवीण कोकाटे की शानदार जीत ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
National

Mahakumbh 2025: महाकुंभ में रचा इतिहास, 60 करोड़ लोगों ने किया त्रिवेणी में स्नान; महाशिवरात्रि तक आंकड़ा जाएगा 65 करोड़ पार


प्रयागराज: तीर्थराज प्रयाग में शुरू महाकुंभ दिन ब दिन नए रिकॉर्ड बना रहा है। 45 दिवसीय इस महाकुंभ की शुरुआत 13 जनवरी से हुई। कुंभ रोजाना नए रिकॉर्ड बना रहा है। पिछले 41 दिनों में 60 करोड़ से ज्यादा लोगों ने त्रिवेणी में पवित्र और आस्था की डुबकी लगाई है। ने केवल डुबकी लगाई है, बल्कि धार्मिक और सांस्कृतिक एकता की अद्वितीय मिसाल भी पेश की। दुनिया के इतिहास में यह पहला मौका है जब एक साथ इतने लोगों एक जगह जमा हुए।

रोजाना डेढ़ करोड़ से ज्यादा कर रहे स्नान 

जिस दिन से महाकुंभ शुरू हुआ है उस दिन से लेकर आज शनिवार 41वे दिन तक औसतन डेढ़ करोड़ से ज्यादा लोग स्नान करने के लिए प्रयागराज पहुंच रहे हैं। कुंभ में अभी तक 60 करोड़ से ज्यादा लोग स्नान कर चुके हैं। जिसमें पहले शाही स्नान मकर संक्रांति को साढ़े तीन करोड़, दूसरे शाही स्नान (मौनी अमावस्या) को आठ करोड़, तीसरे शाही स्नान वसंत पंचमी को तीन करोड़, चौथे शाही स्नान को दो करोड़ से ज्यादा लोगों ने स्नान क्या है। वहीं शिवरात्रि के दिन जो कुंभ का आखिरी दिन होगा उस दिन करीब तीन करोड़ से ज्यादा लोग प्रयागराज पहुंच सकते हैं।

दुनिया से भी बड़ी संख्या में आएं श्रद्धालु 

महाकुंभ सनातन प्रेमियों और हिन्दुओं के लिए होता है, लेकिन इस बार महाकुंभ में बेहद अलग रहा। भारत में रहने वाले या दुनिया में किसी भी देश में रहने वाले हिन्दू स्नान करने के लिए त्रिवेणी पहुचे और स्नान किया। अकेले नेपाल से 50 लाख से ज्यादा श्रद्धालु प्रयागराज पहुंचे। इसी के साथ  दुनिया भर से जो सनातन या हिन्दू धर्म को नहीं मानने वाले लोग भी इस पर गंगा में स्नान करते हुए दिखाई दिए। जिनकी संख्या भी लाखों में रही।

100 से ज्यादा देशों के प्रमुखों और राजनायकों ने किया स्नान 

महाकुंभ के आयोजन में दुनिया भर के देशो के राजनाईक और राष्ट्र प्रमुख भी स्नान करने के लिए पहुंच रहे हैं। कुंभ की शुरुआत से लेकर अब तक करीब 73 देशो के राजनाईकों ने गंगा में स्नान किया है। इसी के साथ भूटान के राजा नामग्याल वांगचुक भी तीर्थराज प्रयाग पहुंचे और त्रिवेणी में स्नान किया।