logo_banner
Breaking
  • ⁕ अमित ठाकरे ने आत्महत्या करने वाली छात्रा आकांशा चतुर्वेदी के परिजनों से की मुलाकात, दिया हर संभव मदद का भरोसा; सीएम देवेंद्र फडणवीस किया प्रहार ⁕
  • ⁕ महायुति सरकार ने किसानों को दी बड़ी राहत, किसान कर्जमाफी योजना की दूसरी किस्त जारी; दो चरणों में 12.58 लाख से ज्यादा किसानों को लाभ ⁕
  • ⁕ ईद-ए-मिलाद से पहले नागपुर पुलिस अलर्ट मोड पर, परिमंडल-4 में दंगा काबू के लिए की गई रिहर्सल और रूट मार्च ⁕
  • ⁕ Amravati: शहर के 90 अस्पतालों को नवीनीकरण के निर्देश, नगर पालिका के बार-बार नोटिस देने के बाद भी नहीं हुई कोई कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Buldhana: बुलढाणा जिला बैंक में 'सहकार' पैनल की जीत, 21 में से 19 सीटें जीती ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
National

ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते के अंतर्गत आरपीएफ बैतूल पोस्ट द्वारा तीन नाबालिग लड़कों को रेस्क्यू किया गया


"ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते" के तहत एक सक्रिय अभियान में, रेलवे सुरक्षा बल (RPF) बैतूल पोस्ट ने 15.04.2025 को सुबह लगभग 08:50 बजे घोड़ाडोंगरी रेलवे स्टेशन पर संदिग्ध अवस्था में पाए गए तीन नाबालिग लड़कों को सफलतापूर्वक रेस्क्यू किया।

हेड कांस्टेबल एस.के. शेते ने प्लेटफार्म नंबर 2 पर इन बच्चों को अकेले घूमते हुए देखा और उन्हें पूछताछ हेतु आरपीएफ चौकी लाया। पूछताछ में ज्ञात हुआ कि सभी लड़के (लगभग 11 वर्ष आयु) बैतूल जिले के सारनी क्षेत्र के निवासी हैं और बिना अपने परिजनों को सूचित किए भोपाल जाने का प्रयास कर रहे थे।

इस सूचना को तुरंत सारणी सिटी पुलिस को साझा किया गया। थोड़ी ही देर में बच्चों के परिजन आरपीएफ चौकी पहुंचे। हेड कांस्टेबल द्वारा बच्चों को चाइल्ड वेलफेयर कमेटी, बैतूल के समक्ष प्रस्तुत किया गया। काउंसलिंग और कानूनी औपचारिकताओं के पश्चात, सीडब्ल्यूसी द्वारा बच्चों को उनके अभिभावकों को सौंप दिया गया।