logo_banner
Breaking
  • ⁕ अमित ठाकरे ने आत्महत्या करने वाली छात्रा आकांशा चतुर्वेदी के परिजनों से की मुलाकात, दिया हर संभव मदद का भरोसा; सीएम देवेंद्र फडणवीस किया प्रहार ⁕
  • ⁕ महायुति सरकार ने किसानों को दी बड़ी राहत, किसान कर्जमाफी योजना की दूसरी किस्त जारी; दो चरणों में 12.58 लाख से ज्यादा किसानों को लाभ ⁕
  • ⁕ ईद-ए-मिलाद से पहले नागपुर पुलिस अलर्ट मोड पर, परिमंडल-4 में दंगा काबू के लिए की गई रिहर्सल और रूट मार्च ⁕
  • ⁕ Amravati: शहर के 90 अस्पतालों को नवीनीकरण के निर्देश, नगर पालिका के बार-बार नोटिस देने के बाद भी नहीं हुई कोई कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Buldhana: बुलढाणा जिला बैंक में 'सहकार' पैनल की जीत, 21 में से 19 सीटें जीती ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
National

ज्ञानवापी पर वाराणसी जिला अदालत का बड़ा फैसला, जज ने कहा- मामला सुनने योग्य; अगली सुनवाई 22 सितंबर को


वाराणसी: ज्ञानवापी-श्रृंगार गौरी मामले (Gyanvapi-Shringar Gauri case) पर वाराणसी जिला अदालत ने अपना फैसला सुना दिया है। जिला कोर्ट जज एके विश्वेश (Judge AK Vishvesh) ने मामले को सुनने योग्य बताते हुए मुस्लिम पक्ष की याचिका को ख़ारिज कर दिया है। इसी के साथ मामले पर अगली सुनवाई 22 सितंबर को होगी। जिस समय अदालत ने फैसला सुनाया उस समय हिन्दू पक्ष के वकील मौजूद थे, वहीं मुस्लिम पक्ष के प्रतिनिधि अनुपस्थित रहे।

ज्ञानवापी मस्जिद मामले में हिंदू पक्ष का प्रतिनिधित्व कर रहे अधिवक्ता विष्णु शंकर जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि, "अदालत ने मुस्लिम पक्ष की याचिका को खारिज कर दिया और कहा कि मुकदमा विचारणीय है। मामले की अगली सुनवाई 22 सितंबर को होगी।"

यह हिंदू समुदाय की जीत

अदालत के फैसले के बाद हिन्दू पक्ष में ख़ुशी का माहौल है। याचिकाकर्ता सोहन लाल आर्य ने कहा कि, "यह हिंदू समुदाय की जीत है। अगली सुनवाई 22 सितंबर को है। यह ज्ञानवापी मंदिर की आधारशिला है। इसी के साथ उन्होंने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।" वहीं अन्य याचिकाकर्ता मंजू व्यास ने कहा कि, "भारत आज खुश है, मेरे हिंदू भाइयों और बहनों को जश्न मनाने के लिए दीये जलाना चाहिए।"