logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
National

व्हाट्सअप ने भारत का गलत मानचित्र किया पेश, केंद्रीय मंत्री ने लगाई फटकार


नई दिल्ली: सोशल मैसेजिंग एप व्हाट्सअप को भारत का गलत मानचित्र करना भारी पड़ गया। इसको लेकर केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने कंपनी को फटकार लगाई। केंद्रीय मंत्री के नाराजगी जाहिर करने के बाद व्हाट्सअप ने इसपर माफ़ी मांग ली है।

बयान जरी करते हुए कंपनी ने कहा, "अनपेक्षित गलती को इंगित करने के लिए धन्यवाद। हमने वीडियो को तुरंत हटा दिया है, क्षमा चाहते हैं। हम भविष्य में ध्यान रखेंगे।"

व्यापार करना चाहते हैं तो सही मैप करें इस्तेमाल

राजीव चंद्रशेखर ने व्हाट्सएप के वीडियो पर रिप्लाई करते हुए कहा था कि "प्रिय WhatsApp आपसे अनुरोध है कि आप भारत के मैप की गलती को यथाशीघ्र ठीक करें। सभी प्लेटफॉर्म जो भारत में व्यापार करते हैं या भारत में व्यापार करना जारी रखना चाहते हैं, उन्हें सही मैप का इस्तेमाल करना चाहिए।