logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
National

जो भी मंत्रालय मिले उसमें करूंगा बेहतर काम, प्रतापराव जाधव बोले- विदर्भ के विकास पर रहेगा ज्यादा फोकस


नई दिल्ली: नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) की कैबिनेट में कौन-कौन मंत्री बनेगा यह तय हो चूका है। प्रधानमंत्री के तौर पर मोदी की तीसरी पारी में बुलढाणा से सांसद प्रतापराव जाधव को शामिल किया गया है। मंत्री के तौर पार शपथ लेने से पहले प्रतापराव जाधव (Prataprao Jadhav) का यूसीएन न्यूज़ के साथ बातचीत की। जिसमें उन्होंने कहा कि,"जो भी मंत्रालय उसमें बेहतर काम करूँगा। इसी के साथ उन्होंने यह भी कहा कि, विदर्भ का विकास उनकी प्राथमिकताओं में सबसे ऊपर रहेगा।" 

विधानसभा चुनाव में फिर समर्थन करेंगे हासिल

विदर्भ सहित महाराष्ट्र में महायुति को मिली सीटों को लेकर बोलते हुए जाधव ने कहा कि, "एनडीए कही भी कमजोर नहीं हुई है। हालांकि, हमें सीटें कम मिली है यह सर्व विदित है। इंडी गठबंधन ने जनता के बीच जो झूठ फैलाया, झूठे वादे किये इसी के साथ संविधान बदलने सहित कोकल मुद्दों को लेकर उन्होने चुनाव लड़ा। लोकसभा का चुनाव देश के मुद्दों पर होता है, इसलिए देश के मुद्दे पर ही चुनाव लड़ना चाहिए।"

उन्होंने आगे कहा, "एक बार भले जनता भ्रमित हो गई है, लेकिन अगली बार नहीं होगी। हम लोगों को साथ में लेकर सहित सभी को जोड़ते हुए काम करेंगे। और पहले जैसे लोगों का समर्थन हमें मिला था आने वाले विधानसभा चुनाव में उससे ज्यादा कैसे मिलेगा इसको लेकर हम काम करेंगे।"