logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
National

कौन बनेगा राजस्थान का अगला मुख्यमंत्री? खड़गे और अजय माकन पहुंचे जयपुर; पायलट को रोकने गहलोत गुट ने झोंकी ताकत


जयपुर: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gahlot) के कांग्रेस अध्यक्ष के लिए होने वाले चुनाव में लड़ने के ऐलान के बाद राज्य का अलग मुखिया कौन होगा इस पर चर्चा तेज है। इसी को लेकर रविवार को राजस्थान कांग्रेस विधायकों की बैठक बुलाई है। यह बैठक शाम सात बजे होगी। बैठक में शामिल होने के लिए कांग्रेस द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक लाल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikaarjun Khadge) और प्रभारी अजय माकन (Ajay Maakan) जयपुर पहुंच गए हैं।

राजस्थान पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री के सवाल पर खड़गे ने कहा कि, "मैं यहां विधायकों से मिलने आया हूं और उनसे मिलने के बाद ही उनकी राय बता सकता हूं।"

गहलोत गुट ने अलग से बुलाई बैठक

एक ओर जहां विधायक दल की बैठक होने वाली है, वहीं दूसरी तरफ अशोक गहलोत गुट ने सचिन पायलट मुख्यमंत्री नहीं बने इसको लेकर अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। इसी को लेकर गहलोत गुट के विधायकों ने अपनी बैठक बुलाई है। यह बैठक गहलोत के करीबी मंत्री शांति धारीवाल ने यह बैठक बुलाई है। यह बैठक धारीवाल ने अपने घर में बुलाई है। बैठक में शामिल होने के लिए जयपुर पहुंच गए हैं।

बैठक के बाद तय होगा मुख्यमंत्री

वहीं नए मुख्यमंत्री के सवाल पर सीएम गहलोत ने कहा कि, अगला मुख्यमंत्री कौन होगा यह विधायक दल की बैठक के बाद तय होगा। मुख्यमंत्री और अध्यक्ष साथ-साथ रखने के सवाल पर कहा, "मैं पहले ही बता चुका हूं..अगर ऐसा होता तो मैं 40 साल के लिए विभिन्न पदों पर होता, लेकिन बिना किसी पद के भी शांतिपूर्ण माहौल, युवाओं के लिए काम करता रहूंगा।"

उन्होंने कहा, “जहां तक कांग्रेस अध्यक्ष पद का सवाल है, मैं 50 साल से राजनीति में हूं और 40 साल से विभिन्न पदों पर रहा हूं, अब एक व्यक्ति को और क्या उम्मीद करनी चाहिए, अब नई पीढ़ी को मौका मिलना चाहिए ताकि हम मिलकर नेतृत्व प्रदान कर सकें।”

बात भी नहीं मानी तो गिर सकती है सरकार

नए मुख्यमंत्री पद के सवाल पर गहलोत के समर्थक लगातार खेमे बंदी शुरू है। इसी क्रम में गहलोत समर्थकों ने सरकार गिराने की भी धमकी दी है। निर्दलीय विधायक संयम लोढ़ा ने कांग्रेस आलाकमान को चेतावनी देते हुए कहा कि, अगर हमारी बात नहीं मानी गई तो सरकार गिर भी सकती है।