logo_banner
Breaking
  • ⁕ CM देवेंद्र फडणवीस ने आंदोलनकारी छात्रों से की मुलाकात, मानी सभी मांगे; मंत्री उइके ने आंदोलन समाप्त करने का किया आवाहन ⁕
  • ⁕ मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के ‘शुद्धीकरण’ पर नितीन राऊत आक्रामक, डॉ. नितीन राऊत ने पांचपावली पुलिस में दर्ज कराई शिकायत ⁕
  • ⁕ गणेशोत्सव को लेकर प्रशासन की तैयारियां तेज; मनपा, पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त समन्वय बैठक, मंडलों को दिए गए अहम् निर्देश ⁕
  • ⁕ क्या बैंक लॉकर भी सुरक्षित नहीं? नागपुर में केनरा बैंक के लॉकर से लाखों के जेवर गायब, NRI महिला ने कर्मियों पर लगाए धोखाधड़ी के आरोप ⁕
  • ⁕ महिला अस्पताल अग्निकांड: 3 नवजात शिशुओं की मौत के बाद अस्पताल पहुंचीं चित्रा वाघ, यशोमती ठाकुर ने भाजपा नेताओं के दौरे को बताया 'पर्यटन यात्रा' ⁕
  • ⁕ Chandrapur: बच्चे पहुंचे स्कूल, लेकिन सभी शिक्षक नदारद! सुपगांव जिला परिषद स्कूल में बवाल, जांच के आदेश ⁕
  • ⁕ Nagpur: कैफे में नाबालिग से दुष्कर्म से मचा हड़कंप, 19 वर्षीय युवक पर पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Maharashtra

शिक्षक चुनाव: नागपुर की सीट पर उद्धव ठाकरे गुट लड़ेगा चुनाव, एमवीए की बैठक में हुआ निर्णय


मुंबई: नागपुर विभाग शिक्षक चुनाव के लिए महाविकास अघाड़ी ने उम्मीदवार के नाम का ऐलान कर दिया है। जिसके तहत एमवीए ने यह सीट शिवसेना उद्धव ठाकरे गुट के लिए छोड़ दी है। विधान परिषद् की पांच सीटों को लेकर महाविकास अघाड़ी की मुंबई में बैठक हुई। बैठक के बाद पत्रकारों से बात करते हुए एनसीपी नेता और पूर्व मंत्री जयंत पाटिल ने यह जानकारी दी।

जयंत पाटिल ने कहा, "महाविकास अघाड़ी ने कांग्रेस को अमरावती और नासिक स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों के चुनाव के लिए एक मौका देने का फैसला किया है। मराठवाड़ा सीट के लिए आवेदन एनसीपी के प्रत्याशी भरेंगे। मराठवाड़ा की अर्जी औरंगाबाद में दाखिल की गई है, जबकि नागपुर की सीट शिवसेना के ठाकरे गुट को दी गई है। ठाकरे समूह के उम्मीदवार ने आवेदन भरा है।

उन्होंने आगे कहा, “कांग्रेस ने अमरावती, नासिक, एनसीपी ने मराठवाड़ा, शिवसेना ने नागपुर में आवेदन किया है। अमरावती और अन्य निर्वाचन क्षेत्रों में आवेदन दाखिल किए जाएंगे। मराठवाड़ा का आवेदन औरंगाबाद को दिया गया है। नागपुर सीट के लिए सर्वसम्मति से फैसला लिया गया है। शिवसेना उम्मीदवार ने आवेदन पत्र भरा है। अन्य आवेदकों से उनके साथ चर्चा की जाएगी। यह चुनाव आम सहमति से होगा। हम सब सहमत हैं।”

इस बीच कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले ने प्रतिक्रिया दी है। पटोले ने कहा, “बेरोजगारी का मुद्दा आज महत्वपूर्ण है। महंगाई, कई सवाल हैं। सीट आवंटन का मुद्दा महत्वपूर्ण नहीं है। हमने सर्वसम्मति से इस शक्ति को रोकने का निर्णय लिया है।" उन्होंने कहा, “हमने सर्वसम्मति से तानाशाही से लड़ने का फैसला किया है। यह एक लड़ाई है। इसके लिए हमने एक कदम पीछे लिया है। हम सभी पांच सीटों पर महाविकास आघाडी के उम्मीदवारों को जिताने की कोशिश करेंगे।"