logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

राज्य में स्थिति ख़राब करने की कोशिश, अकोला दंगे पर बोले नाना पटोले- इसके पीछे कौन इसकी हो जांच? 


नागपुर: अकोला दंगे (Akola Riots) पर सियासत लगातार जारी है। दंगे की स्थिति को देखते ने महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष नाना पटोले (Nana Patole) अकोला दौरे पर पहुंचे हैं। वहीं इसके पहले गुरुवार सुबह नागपुर में पत्रकारों से बात करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, "राज्य में स्थिति ख़राब करने की कोशिश की जा रही है।  महाराष्ट्र जैसे खुले विचार वाले राज्य में यह मानवता समाप्त करने का प्रयास किया जा रहा है।" इसी के साथ पटोले ने इन दंगों के पीछे कौन है इसकी जांच करने की मांग की।

पटोले ने कहा, "राज्य में धार्मिक तनाव की स्थिति बनाने की कोशिश की जा रही है। अहमदनगर, नासिक और अकोला में इसी को लेकर यह कृत्या किया गया है। इस घटना के पीछे आखिर है कौन इसकी खोज की जानी चाहिए।" उन्होंने कहा, “कुछ लोगों ने राज्य में मानवता को समाप्त करने का प्रयास शुरू कर दिया है। फुले आंबेडकर की इस धरती में अगर इस तरह का कोई भी प्रयास किया जाएगा तो कांग्रेस उसे कभी सहन नहीं करेगी।”

जो भी दोषी उस पर हो काम

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, "हमें किसी भी धर्म का पक्ष नहीं लेना है। जो दोषी होगा और मानवता का खून करने निकला है उस पर कार्रवाई होनी चाहिए। महाराष्ट्र में सर्वधर्म संभव का जो संदेश है और संत गाडगे महाराज की धरती पर यह काम किया जा रहा है।" उन्होंने कहा, “भविष्य में इस तरह की स्थिति दोबारा उत्पन्न न हो इसको लेकर सभी धर्मों के प्रमुख लोगों को देखना चाहिए और इसपर विचार कर कदम उठाना चाहिए।”