logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Maharashtra

भाजपा में जाने की अटकलों के बीच अजित पवार ने दिया बड़ा बयान, कहा- विधायक दल की बैठक.......


मुंबई: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) नेता और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अजित पवार (Ajit Pawar) के भारतीय जनता पार्टी (BJP) में जाने की अटकलें तेज होती जा रही है। चर्चा है कि, अजित पवार 15-16 विधायकों के साथ भाजपा का दामन थामने वाले हैं। वहीं इन चर्चाओं के बीच कल एनसीपी विधायक बैठक बुलाई जाने की खबर सामने आई है। वहीं इन सब बातों पर अजित पवार ने का बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने मंगलवार को विधायक दल की बैठक बुलाने की बात का खंडन किया है। 

पवार ने ट्वीट करते हुए  लिखा, "खारघर (नवी मुंबई) में आयोजित 'महाराष्ट्र भूषण' पुरस्कार समारोह में दुर्घटना में मारे गए सदस्यों और हीट स्ट्रोक से प्रभावित लोगों के परिवारों से मिलने के लिए मैं सोमवार सुबह तक 'एमजीएम' अस्पताल में मौजूद था।"  उन्होंने कहा, "सोमवार को मेरा कोई निर्धारित कार्यक्रम नहीं था। मेँ मुंबई मेँ हूँ। कल, मंगलवार दिनांक 18 अप्रैल 2023 को मैं विधान भवन स्थित अपने कार्यालय में उपस्थित रहूँगा तथा कार्यालय का नियमित कार्य चलता रहेगा।"

मीडिया में चल रही खबर गलत

वहीं विधायक दल की बैठक बुलाने की चर्चाओं पर अपनी बात रखी है। नेता प्रतिपक्ष ने कहा, "मैंने मंगलवार को विधायकों की बैठक बुलाई है, यह खबर कुछ मीडिया में प्रकाशित की जा रही है, जो पूरी तरह से गलत है। यह ध्यान दिया जाना चाहिए कि मैंने विधायकों या पदाधिकारियों की बैठक नहीं बुलाई।"

जहां दादा वहां हम, हर फैसले का समर्थन

इसी बीच एनसीपी के दो विधायकों ने अजित पवार को अपना समर्थन दे दिया है। पिंपरी विधानसभा विधायक अन्ना बंसोडे और सिन्नार विधायक माणिकराव कोकाटे ने अपनी भूमिका स्पस्ट करते हुए कहा कि, “हम अजित पवार एक साथ हैं। वह जहां भी रहेंगे, हम उनके साथ जाएंगे।” कोकाटे ने कहा, “हम अतीत में भी सत्ता संघर्ष के दौरान अजित पवार के साथ थे। उसी के हिस्से के रूप में, मैं उस समय अजित पवार के साथ था और उनका समर्थन कर रहा था। अजित पवार कल जो भी फैसला लेंगे, मैं उसका समर्थन करूंगा। मैं उस फैसले का समर्थन करूंगा।”