logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

Amravati: संजय राउत के कारण 40 विधायक छोड़कर गए, अनिल बोंडे बोले- अजित पवार के जाने के जिम्मेदार भी वही होंगे


अमरावती: राज्य में पिछले कई दिनों से राजनीतिक उथल पुथल मची हुई है। एक तरफ संजय राउत अजित पवार को लेकर बड़े दावे कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ दादा राउत को अपनी पार्टी पर ध्यान देने की बात कह रहे हैं। वहीं इस को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने उद्धव ठाकरे गुट नेता पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि, "जिस तरह राउत के कारण शिवसेना के 40 विधायक टूटकर गए, ठीक उसी तरह उनके कारण महाविकस अघाड़ी से अजित पवार भी बाहर निकलेंगे।"

शुक्रवार को पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि, "संजय राउत के कारण ही शिवसेना के 40 विधायक छोड़कर गए, वहीं अजित पवार भी उनकी के कारण छोड़कर जाएंगे। जिस तरह से शिवसेना के टूटने का जिम्मेदार संजय राउत हैं, ठीक उसी तरह भविष्य में महाविकास अघाड़ी टूटती हो तो उसके लिए भी संजय राउत ही जिम्मेदार होंगे।"

शरद पवार पर हमला बोलते हुए बोंडे ने आगे कहा, "संजय राउत ने साफ़ कहा है कि, वह केवल बड़े साहब यानी शरद पवार का ही सुनते हैं। इसलिए साहब ने अगर अजित पवार को निकालने का तय कर लिया होगा तो राउत यह जरूर करेंगे।" उन्होंने आगे कहा, “जिस तरह उनके कहने पर शिवसेना तोड़ी ठीक उसी तर्ज पर महाविकास अघाड़ी तोड़ी जाएगी। और यह सब नीति बनाकर किया भी जा रहा है।”