logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

...और सताएगी गर्मी: नागपुर सहित विदर्भ के तापमान में 2 से 4 डिग्री तक बढ़ोतरी के आसार, अकोला-अमरावती के लिए येलो अलर्ट


नागपुर: उपराजधानी नागपुर सहित विदर्भ में कुछ दिनों की राहत के बाद एक बार फिर गर्मी ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। तेज धूप और बढ़ते तापमान ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। वहीं मौसम विभाग ने नागपुर समेत विदर्भ के कई जिलों में तापमान बढ़ने की आशंका जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया है।

विदर्भ सहित राज्यभर में पिछले कुछ दिनों के दौरान चक्रवाती प्रभाव से हुई बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई थी, लेकिन अब आसमान साफ होते ही गर्मी ने फिर से रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है। बढ़ती गर्मी के बीच मौसम विभाग ने नागपुर सहित पूरे विदर्भ में तापमान में और बढ़ोतरी की संभावना जताई है।

2-4 डिग्री सेल्सियस बढ़ेगा तापमान

विभाग के अनुसार आने वाले सप्ताह में विदर्भ के कई जिलों का तापमान 2 से 3 डिग्री, तो कुछ जिलों में 3 से 4 डिग्री तक बढ़ सकता है। इसी के साथ मौसम विभाग ने पूर्व विदर्भ के वर्धा और पश्चिम विदर्भ के अकोला सहित अमरावती जिले में तापमान 46 डिग्री के पार जाने की आशंका जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया है।

चक्रवाती सिस्टम से बढ़ा विदर्भ का तापमान

मौसम विभाग ने बढ़ती गर्मी का कारण बताते हुए कहा कि बीते दिनों अंडमान और अरब सागर से आने वाली नम हवाओं के कारण तापमान नियंत्रित था, लेकिन अब यह प्रभाव समाप्त हो गया है। वहीं गुजरात और राजस्थान में बने चक्रवाती सिस्टम का असर भी विदर्भ पर पड़ रहा है, जिससे तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है।