logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

अनिल देशमुख ने फडणवीस और बावनकुले पर बोला हमला, आशीष देशमुख ने पलटवार करते पूछा- याद है न?


नागपुर: राज्य की राजनीति में इन दिनों चाचाओं और भतीजों की लड़ाई लगागर चर्चा में बनी हुई है। एक तरफ जहाँ शरद पवार और अजित पवार हैं। वहीं दूसरी तरफ अनिल देशमुख और आशीष देशमुख। दोनों चाचा और भतीजे एक दूसरे पर हमला बोलने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। ऐसा ही एक वाक्य गुरुवार को सामने आया। जब देशमुख चाचा और भतीजा ट्विटर पर भीड़ गए। यही नहीं भतीजे ने अपने चाचा को उनका इतिहास तक याद दिला दिया। 

क्या है पूरा मामला?

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने मुख्यमंत्री को लेकर कार्यकर्ताओं से सवाल किया। जिस पर सभी ने उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का नाम लिया। इस दौरान उन्होंने सभी से फडणवीस को मुख्यमंत्री बनाने के लिए काम पार लगने का आवाहन किया। इसी को लेकर एनसीपी शरद पवार गुट नेता अनिल देशमुख ने फडणवीस और बावनकुले पर तंज कसा। 

देशमुख ने कहा, "अरे बावनकुले साहब! मुख्यमंत्री बनने के लिए देवेन्द्र फडणवीस को पहले विधायक बनना होगा। आपकी ही पार्टी के लोग नागपुर में चुनाव का इंतजार कर रहे हैं।"

चाचा आप का क्या है?

देशमुख के इस बयान पर भतीजे आशीष देशमुख ने जोरदार पलटवार किया। भतीजे ने चाचा को जवाब देते हुए लिखा, "अरे चाचा  चिंता मत करो देवेन्द्र जी फड़णवीस वह रिकार्ड मतों से दोबारा निर्वाचित होंगे।' लेकिन आपके भविष्य का क्या? आपको याद है? क्या मैं वही था जिसने 2014 में आपको हराया था? अगर मैं 2019 में लड़ता तो आपका क्या होता? अब 2024 में क्या वाकई आपकी पार्टी आपको टिकट देगी या आप के बेटे को एक बार पवार साहेब से उनकी मन की बात तो जान लो।"