logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

अनिल देशमुख का केंद्र सरकार पर हमला, कहा- ईडी के जरिये विपक्ष को परेशान करने का प्रयास


नागपुर: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी विधायक रोहित पवार को प्रवर्तन निदेशालय ने नोटिस जारी कर पूछताछ के लिए बुलाया है। ईडी के नोटिस को लेकर एनसीपी विधायक और पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख ने केंद्र सरकार पर हमला बोला है। देशमुख ने कहा कि, "केंद्रीय एजेंसियों के जरिये विपक्ष के नेताओं को परेशान किया जा रहा है। केंद्र के विरोध में जो भी खड़ा हुआ है, उसे ऐजेंसियों के जरिये दबाने का प्रयास हो रहा है।"

देशमुखे ने कहा कि, "बीते ढाई साल से केंद्र सरकार जानबूझकर रणनीति के साथ अपने विरोधियों को परशान करने का काम कर रही है। महाराष्ट्र में नहीं अन्य राज्यों में भी वहीँ किया जा रहा है। फिर चाहे केजरीवाल हो, ममता हो या अन्य विपक्षी नेता सभी को परेशान करने का काम केंद्र सरकार द्वारा किया जा रहा है।"

कितने भाजपा नेताओं पर हुई कार्रवाई 

देशमुख ने कहा कि, "केंद्रीय एजेंसियों ने कितने भाजपा नेताओ पर कार्रवाई की है। कितनों से पूछताछ की है। ईडी केवल विपक्ष नेताओ के लिए है क्या? इसी के साथ उन्होंने कहा कि, सरकार को विपक्ष की आवाज दबाने का काम नहीं करना चाहिए। जनता सभी को देख रही और उन्हें जवाब देगी।

भाजपा नेताओं में ज्यादा नाराजगी 

भाजपा विधायकों में नाराजगी का दावा करते हुए देशमुख ने कहा, "सबसे ज्यादा नाराजगी भाजपा विधायकों में हैं। अधिवेशन के समय सभी हमसे मिलते हैं और कहते हैं कि, दूसरी पार्टी से नेता आतें हैं और मंत्री बन जाते हैं, पहली पंक्ति में जाकर बैठ जाते हैं। हम सालों से मेहनत करते हैं, लेकिन हमें कोई मौका नहीं मिलता। इसी के साथ एनसीपी नेताओं ने भाजपा से उनके विधायकों को संभालने की नसीहत दी। 

देखें वीडियो: