logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

अनुराग ठाकुर का राहुल गांधी पर हमला, कहा- ओबीसी समुदाय का अपमान करने के बाद भी नहीं मांग रहे माफ़ी


नागपुर: मोदी सरनेम मामले पर अदालत के दिए सजा के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) कांग्रेस (Congress) और उसके नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) पर हमलावर हो गई है। भाजपा लगातार राहुल पर ओबीसी समाज (OBC Community) का अपमान कर रही है और उनसे माफ़ी मांगने की मांग कर रही है। इसी बीच केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur) ने राहुल पर तीखा प्रहार किया है। उन्होंने कहा कि, "अहंकार में पहले ओबीसी समाज का अपमान किया, इसके बाद वह माफ़ी मांगने के लिए तैयार नहीं हैं।"

ठाकुर रविवार को एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने नागपुर पहुंचे थे। जहां पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने यह बात कही। उन्होंने कहा कि, "यह राहुल गांधी का अहंकार है कि वे ओबीसी समुदाय का अपमान करने के लिए उनसे माफी मांगने को तैयार नहीं हैं। अगर वह उनका अपमान कर सकतें हैं तो उन्हें माफी भी मांगनी चाहिए। उन्होंने सावरकर का भी अपमान किया। राहुल गांधी 7 मामलों में जमानत पर हैं। अब देखेंगे माफी मांगेंगे या नहीं।"