logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर स्नातक सीट के लिए भाजपा ने जारी किया घोषणापत्र, युवाओं और रोजगार पर विशेष फोकस ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र सरकार में फेरबदल की अटकलों पर प्रतापराव जाधव का बयान, बोले- एकनाथ शिंदे नाराज़ नहीं ⁕
  • ⁕ चुनाव आते ही उर्दू स्कूलों की याद क्यों? किरण सरनाईक पर यशोमती ठाकुर का निशाना ⁕
  • ⁕ शिक्षकों का चुनाव प्रचार में इस्तेमाल हुआ तो रद्द होगी संस्था की मान्यता! चंद्रशेखर बावनकुले की चेतावनी ⁕
  • ⁕ अनिल बोंडे का बागी उम्मीदवार डॉ. संगीता शिंदे को आशीर्वाद, महायुति में बढ़ी कलह ⁕
  • ⁕ Akola: काटेपूर्णा और मोर्णा बांध से मिलेगा 24.03 दलघमी पानी, शहर की जलापूर्ति को राहत ⁕
  • ⁕ Chandrapur: पति के सामने बाघ ने महिला पर किया हमला, खेत में काम करते समय दर्दनाक मौत..! ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Maharashtra

कांग्रेस की योजना को भाजपा ने अपनाया, बजट में "अप्रेंटिसशिप" स्किल की घोषणा


मुंबई: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और वित्त मंत्री अजित पवार ने शुक्रवार को  2024-2025 के लिए राज्य का बजट पेश किया। आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए सरकार ने कई लोक लुभावने योजनाओं की घोषणा की। जिसमें लाड़ली बहना योजना, मुफ्त सिलेंडर, किसानों को मुफ्त बिजली सहित विभिन्न योजना शामिल है। अपने बजट में पवार ने "अप्रेंटिसशिप" योजना की भी घोषणा की। जिसमें उन्होंने हर साल 10 लाख बच्चों को अप्रेंटिसशिप के दौरान हर महीने 10 हजार रुपए देने का ऐलान किया।

ज्ञात हो कि, लोकसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस ने इस योजना का ऐलान किया था। कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में कहा था कि, उनकी सरकार आने पर ट्रेनिंग और स्कॉलरशिप के दौरान युवाओं को 10 हजार रूपये महीने के दिए जायेंगे। 

लोकसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के संकल्प पर जारी किया गया. इसमें पांच न्याय योजनाएं शामिल थीं. एक योजना के अनुसार, प्रत्येक डिग्री के लिए स्नातकों को सरकार या प्रशिक्षुता दी जाएगी। इसके लिए संबंधित युवाओं को एक साल में एक लाख रुपये की छात्रवृत्ति देने का वादा किया गया था। 

लोकसभा चुनाव में महायुति को मिली थी बड़ी हार 

राज्य में लोकसभा चुनाव में महायुति को बड़ी हार का सामना करना पड़ा। जिसमें प्रमुख कारण बेरोजगारी भी रही। राज्य में बेरोजगारों की बढ़ती संख्या सरकार के लिए एक बड़ी समस्या गंभीर बनकर उभरी है। इसलिए देखा जा रहा है कि महायुति सरकार ने इस मुद्दे पर फोकस करने की कोशिश करते हुए युवाओं को प्रशिक्षित करने की योजना की घोषणा की है।  इस योजना के तहत 10 लाख छात्रों को विभिन्न कंपनियों को प्रशिक्षित किए जायेंगे जिससे नौकरी पाने के दौरान उन्हें आसानी हो। प्रशिक्षण या अप्रेंटिसशिप के दौरान तमाम युवाओं को 10,000 हजार रूपये दिए जायेंगे।