logo_banner
Breaking
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर नागपुर में घमासान, दहीहंडी आयोजकों ने पुलिस का निर्णय मानने से किया इनकार, कहा- हर कीमत में बजाएंगे ⁕
  • ⁕ अगस्त महीना रहा सूखा, विदर्भ में 58 प्रतिशत कम बारिश; बारिश की कमी से संतरा, सोयाबीन और कपास पर संकट ⁕
  • ⁕ भंडारे, लंगर और शादी की पंगत के लिए FDA का नया फरमान; आयोजन से 7 दिन पहले लेनी होगी अनुमति, मुंडे ने जारी की स्थायी गाइडलाइन ⁕
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर भाजपा में दो फाड़! विधायक प्रवीण दटके ने निर्णय को बताया हिन्दू आस्था पर हमला; संदीप जोशी का पलटवार- किसी ने गोबर खाया तो.... ⁕
  • ⁕ Akola: बांध पर किसानों का विरोध; 200 मीटर तक पहुंचने के बावजूद किसानों से बात किए बिना कलेक्टर वापस लौटे, किसानों में नाराजगी ⁕
  • ⁕ Amravati: मोर्शी वन क्षेत्र में आदमखोर बाघिन को पकड़ने की कोशिशें जारी, रेस्क्यू टीम चौबीसों घंटे कर रहीं काम ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Maharashtra

Rajyasabha ELection: भाजपा ने नामों का किया ऐलान; अशोक चव्हाण, अजीत गोपचड़े और मेघा कुलकर्णी को बनाया उम्मीदवार


मुंबई: आगामी राज्यसभा चुनाव (Rajyasabha Election) के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है। इसके तहत 24 घंटे पहले शामिल हुए अशोक चव्हाण (Ashok Chavhan) को पार्टी ने अपना उम्मदीवार बनाया है। इसी के साथ पूर्व विधायक मेघा कुलकर्णी (Megha Kulkarni) और अजीत गोपचड़े (Ajit Gopchade) को भी राज्यसभा के लिए मनोनीत किया है। राज्यसभा चुनाव में उम्मीदवार बनाए जाने पर चव्हाण ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को धन्यवाद किया है।

ज्ञात हो कि, महाराष्ट्र से छह राज्यसभा सीटों पर चुनाव होने वाले हैं। राज्य विधानसभा में सीटों की को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी तीन सीट आसानी से जीत सकती है। वहीं कांग्रेस, शिवसेना और राष्ट्रवादी के हिस्से में एक-एक सीट आएगी।

विश्वास दिखाने के लिए धन्यवाद 
आगामी राज्यसभा चुनाव में उम्मीदवार बनाये जाने पर अशोक चव्हाण ने पार्टी आलाकमान को धन्यवाद किया है। चव्हाण ने कहा, "आज भाजपा के राज्यसभा उम्मीदवारों की सूची की घोषणा की गई है और मुझे यह जानकर खुशी हुई कि महाराष्ट्र में भाजपा के उम्मीदवार के रूप में मेरा नाम घोषित किया गया है। मैं पीएम मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा, डिप्टी सीएम देवेंद्र फड़नवीस और अन्य नेताओं को धन्यवाद देता हूं। मुझे लगता है कि उन्होंने मुझे जो मौका दिया है, उससे पता चलता है कि बीजेपी का मुझ पर कितना भरोसा है।"

नारायण राणे, प्रकाश जावड़ेकर का कटा टिकट 

भाजपा ने अघोषित तौर पर तय किया है कि, दो बार के सदस्यों को चुनावी मैदान में नहीं उतारेगी। इसी क्रम में भाजपा ने प्रकाश जावड़ेकर और केंद्रीय मंत्री नारायण राणे का टिकट काट दिया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, भाजपा दोनों नेताओं को आगामी लोकसभा चुनाव में उतार सकती है। राणे को सिंधुदुर्ग और जावड़ेकर को पुणे से उम्मीदवार बना सकती है।

देखें वीडियो: