logo_banner
Breaking
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर नागपुर में घमासान, दहीहंडी आयोजकों ने पुलिस का निर्णय मानने से किया इनकार, कहा- हर कीमत में बजाएंगे ⁕
  • ⁕ अगस्त महीना रहा सूखा, विदर्भ में 58 प्रतिशत कम बारिश; बारिश की कमी से संतरा, सोयाबीन और कपास पर संकट ⁕
  • ⁕ भंडारे, लंगर और शादी की पंगत के लिए FDA का नया फरमान; आयोजन से 7 दिन पहले लेनी होगी अनुमति, मुंडे ने जारी की स्थायी गाइडलाइन ⁕
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर भाजपा में दो फाड़! विधायक प्रवीण दटके ने निर्णय को बताया हिन्दू आस्था पर हमला; संदीप जोशी का पलटवार- किसी ने गोबर खाया तो.... ⁕
  • ⁕ Akola: बांध पर किसानों का विरोध; 200 मीटर तक पहुंचने के बावजूद किसानों से बात किए बिना कलेक्टर वापस लौटे, किसानों में नाराजगी ⁕
  • ⁕ Amravati: मोर्शी वन क्षेत्र में आदमखोर बाघिन को पकड़ने की कोशिशें जारी, रेस्क्यू टीम चौबीसों घंटे कर रहीं काम ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Maharashtra

भाजपा कोर कमिटी की बैठक मुंबई में संपन्न, आधी रात तक चली मीटिंग; जानें क्या था अजेंडा


मुंबई: बीजेपी की महाराष्ट्र कोर कमेटी की बैठक शुक्रवार आधी रात को संपन्न हुई. हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव में मिली बड़ी असफलता के बाद केंद्रीय नेताओं के कान खड़े होने के बाद राज्य में यह पहली बैठक हुई. बैठक रात 8 बजे से 1 बजे तक उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस के आवास पर हुई। बैठक का मुख्य एजेंडा सहित क्या निर्णय लिया गया इसको लेकर उन्होंने जानकारी दी। 


बावनकुले ने बोलते हुए कहा, ''इस बैठक में महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव के नतीजों का विश्लेषण किया गया। महा विकास अघाड़ी और विशेष रूप से शरद पवार, उद्धव ठाकरे और कांग्रेस नेताओं ने झूठे प्रचार के माध्यम से वोट हासिल किए। भाजपा सत्ता में आएगी तो संविधान बदल दिया जाएगा। आदिवासी समुदाय से कहा कि उनका अधिकार छीन लिया जायेगा. महिलाओं से कहा गया कि खटा-खट हर महीने साढ़े आठ हजार रुपये देगी। इन झूठों प्रचार से भाजपा को नुकसान हुआ है।

उन्होंने आगे कहा, "लोकसभा चुनाव में की गई गलतियों को दोहराने से बचना है. साथ ही आज की बैठक में केंद्र और राज्य सरकार के माध्यम से जनता की समस्याओं का समाधान करने पर भी चर्चा हुई।" बावनकुले ने आगे बताया कि, देवेन्द्र फड़णवीस मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री अजित पवार से बातचीत करेंगे। चंद्रशेखर बावनकुले ने यह भी कहा कि आगामी विधान परिषद की 11 सीटों के लिए उम्मीदवार कौन होंगे, इस पर भी चर्चा हुई.

चंद्रशेखर बावनकुले ने आगे कहा, "लोकसभा चुनाव में महाविकास अघाड़ी ने झूठा प्रचार किया. लेकिन अब लोगों को सच्चाई पता चल गई है। केंद्र और राज्य में समान विचारधारा वाली सरकार होगी तो लोगों को फायदा होगा। अगर राज्य में महा विकास अघाड़ी की सरकार आई तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र की योजनाएं बंद कर दी जाएंगी। केंद्र सरकार राज्य की मदद करना चाहती है, लेकिन अगर राज्य सरकार उचित सहयोग नहीं देगी तो राज्य की जनता को परेशानी हो सकती है. इसलिए आज की बैठक में भी विधानसभा के अनुरूप चर्चा की गई।"