logo_banner
Breaking
  • ⁕ देवेंद्र फडणवीस और RSS प्रमुख मोहन भागवत की मुलाकात, करीब 30 मिनट तक हुई चर्चा ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र सरकार में फेरबदल की अटकलों पर प्रतापराव जाधव का बयान, बोले- एकनाथ शिंदे नाराज़ नहीं ⁕
  • ⁕ चुनाव आते ही उर्दू स्कूलों की याद क्यों? किरण सरनाईक पर यशोमती ठाकुर का निशाना ⁕
  • ⁕ शिक्षकों का चुनाव प्रचार में इस्तेमाल हुआ तो रद्द होगी संस्था की मान्यता! चंद्रशेखर बावनकुले की चेतावनी ⁕
  • ⁕ अनिल बोंडे का बागी उम्मीदवार डॉ. संगीता शिंदे को आशीर्वाद, महायुति में बढ़ी कलह ⁕
  • ⁕ Nagpur: सामान वेतन सहित विभिन्न लंबित मांगों को लेकर न्यायिक कर्मचारी संघ का प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Akola: काटेपूर्णा और मोर्णा बांध से मिलेगा 24.03 दलघमी पानी, शहर की जलापूर्ति को राहत ⁕
  • ⁕ Chandrapur: पति के सामने बाघ ने महिला पर किया हमला, खेत में काम करते समय दर्दनाक मौत..! ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Maharashtra

“भाजपा सरकार ने मजदूरों के लिए बर्तन सेट दोगुनी कीमत पर खरीदकर किया 225 करोड़ रुपये का घोटाला”, कांग्रेस का आरोप


मुंबई: कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता रागिनी नायक ने मुंबई आयोजित एक प्रेस कांफ्रेंस में भाजपा सरकार पर मजदूरों को बर्तन वितरित करने के नाम पर घोटाला करने का आरोप लगाया है। नायक ने कहा कि भाजपा ने श्रमिकों के लिए बर्तनों के सेट दोगुनी कीमत पर खरीदकर 225 करोड़ का घोटाला किया है। 

उन्होंने कहा कि नागपुर और संभाजीनगर के निर्माण श्रमिकों को 30 बर्तनों का एक सेट उपहार में देने का निर्णय लिया गया। इसके लिए 27 अक्टूबर 2020 को एक बैठक आयोजित की गई और टेंडर आमंत्रित किए गए।

रागिनी नायक ने कहा कि इसे 2021 में उद्योग, ऊर्जा और श्रम विभाग द्वारा अनुमोदित किया गया था। स्टेनलेस स्टील के पांच लाख सेट वितरित करने का निर्णय लिया गया लेकिन यह काम स्टेनलेस स्टील कंपनी को नहीं बल्कि कपड़ा उद्योग में अग्रणी मफतलाल कंपनी को दिया गया। 30 बर्तनों के एक सेट के लिए 8,820 रुपये, जिससे टेंडर 441 करोड़ रुपये का हो गया।

उन्होंने आगे कहा कि बाजार में यही कीमत 5250 रुपये थी और थोक खरीद के कारण कीमत 4500 रुपये तक कम की जा सकती थी, लेकिन इसे नजरअंदाज कर रुपये की लूट की गई।

यह बात रागिनी नायक ने कहा कि यह स्पष्ट नहीं है कि ये बर्तन के सेट लाभार्थियों तक पहुंचे या नहीं। इस प्रकार महाराष्ट्र में भाजपा सरकार ने जनता का पैसा लुटाकर अपनी जेबें भरने का काम किया है।