logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

सुप्रिया सुले के ट्वीट पर भाजपा का पलटवार, विधायक फूके ने कहा- इतनी बड़ी राजनेता को यह सब सोभा नहीं देता


नागपुर: एनसीपी-सपा सांसद सुप्रिया सुले ने लाड़ली बहना को लेकर राज्य सरकार पर हमला बोला है। अपने एक्स अकाउंट से एक स्क्रीन शार्ट शेयर करते हुए कहा कि, पुणे में आयोजित होने वाली सभा में शामिल होने के लिए महिलाओं को धमकी दी जारही है। और कहा जा रहा है कि, अगर वह शामिल नहीं हुई तो लाड़ली बहना योजना से उनका नाम काट दिया जाएगा। सुले के इस दावे पर भाजपा ने पलटवार किया है। विधायक परिणय फुके ने कहा कि, "महिलाओं को पैसे मिलते देख विपक्ष बौखला गई है, वह अपने कार्यकर्ताओ के माध्यम इस तरह के झूठे मैसेज कर रहे हैं। इसी के साथ सुप्रिया को बड़ा नेता बताते हुए फुके ने कहा कि, "उन्हें यह सब शोभा नहीं देता है।" 

क्या है पूरा मामला? 

सांसद सुप्रिया सुले ने एक्स अकाउंट पर एक व्हाट्सएप मैसेज शेयर किया है. इस संदेश में लाभार्थी महिलाओं को आज बालेवाड़ी के कार्यक्रम में शामिल होने का आदेश दिया गया है. इस मैसेज में लिखा है कि जो महिला लाभार्थी उपस्थित नहीं होंगी उनका आवेदन रद्द कर दिया जाएगा। 

सुप्रिया सुले ने लिखा, ''मुख्यमंत्री खुद को 'भाई' कह रहे हैं जो माझी लड़की बहिन योजना की राशि का भुगतान करने के लिए कार्यक्रम में शामिल नहीं होने वाली बहनों के फॉर्म रद्द करने की धमकी देते हैं. बहनजी को कार्यक्रम में आमंत्रित किया जाएगा और अपनी भीड़ दिखाकर अपनी पीठ थपथपाएंगी. अरे सत्ता में बैठे भाईयों, 'बहन-भाई' का रिश्ता इतना सस्ता नहीं है. अगर किसी बहन से प्यार से कुछ मांगा जाए तो बहन मना नहीं करती। लेकिन याद रखें कि अगर उन्हें धमकियां मिलने लगें तो वह किसी से नहीं डरतीं।" इसी के साथ उन्होंने कार्यक्रम में शामिल नहीं होने वाली महिलाओं के आवेदन कैंसिल कर के दिखने की चेतवानी भी दी।

भाजपा ने एनसीपी-सपा सांसद का पलटवार

सुप्रिया के बयान पर भाजपा ने पलटवार किया। परिणय फूके ने कहा कि, "इस योजना में शामिल महिलाओं का आवेदन कोई रद्द नहीं कर सकता है। महायुति सरकार ने राज्य की तीन करोड़ महिलाओं के लिए 46 हजार करोड़ रूपये की यह योजना लाइ है। मुख्यमंत्री दोनों उपमुख्यमंत्री अपनी बहनों को कुछ न कुछ देना चाहते हैं  इसलिए यह योजना लाइ गई है।" उन्होंने आगे कहा, "पहले यही लोग योजना पर सवाल उठा रहे थे पूछ रहे थे पैसे कहाँ आएंगे। वहीं अब महिलाओं के खातों में पैसे जमा होने लगा तो ये लोग नए-नए आरोप लगा रहे हैं।"

फुके ने कहा कि, "अपने किसी कार्यकर्ता को बताना की तू ऐसे मैसेज कर। फिर उसका स्क्रीन शॉट लेकर इस तरह के ट्वीट करना यह पूरी तरह मूर्खता है। सुप्रिया सुले बड़ी नेता है, उन्हें इस तरह की बातें करना शोभा नहीं देता है।"