logo_banner
Breaking
  • ⁕ रीवा-इतवारी एक्सप्रेस में 6.68 लाख के आभूषण चोरी का मामला, ऑपरेशन ‘यात्री सुरक्षा’ में 4 आरोपी दो दिन में गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: रंगपंचमी पर कामठी में सड़क विवाद में युवक की हत्या, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ पाचपावली क्षेत्र में गाड़ी तोड़फोड़ और दहशत फैलाने की घटना: पुलिस ने निकाली आरोपियों की बारात ⁕
  • ⁕ मार्च की शुरुआत और अंगारे बरसने लगे! विदर्भ में गर्मी का 'टॉर्चर' शुरू, अकोला @39.3 डिग्री, तो नागपुर @37.8 डिग्री सेल्सियस ⁕
  • ⁕ डॉ. अभिजीत चौधरी का हुआ तबादला, पुणे महानगर प्रदेश विकास प्राधिकरण के होंगे नए आयुक्त ⁕
  • ⁕ फिर राज्यसभा जाएंगे शरद पवार, महाविकास अघाड़ी में बनी सहमति; हर्षवर्धन सपकाळ और सांसद सुप्रिया सुले ने किया ऐलान ⁕
  • ⁕ ईरान-इज़राइल युद्ध का असर: हवाई सेवाएं ठप, अमरावती के 14 नागरिक दुबई-अबूधाबी में फंसे ⁕
  • ⁕ Akola: खुदको आईबी अधिकारी बताकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में घुसपैठ करने वाले आरोपी को तीन दिन की पुलिस हिरासत ⁕
  • ⁕ Yavatmal: मुलावा फाटा-सावरगाव रोड पर रोंगटे खड़े करने वाला हादसा, युवक का सिर 12 किमी तक टैंकर में रहा फंसा ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Nagpur

भाजपा ने एकनाथ शिंदे के निर्णय का किया स्वागत, बावनकुले बोले- ढाई साल में राज्य के यशस्वी मुख्यमंत्री हुए साबित


नागपुर: महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री कौन बनेगा इसको लेकर शुरू उठापठक बुधवार को शांत हो गई। एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) ने मुख्यमंत्री पद को लेकर अपनी भूमिका स्पष्ट कर दी। शिंदे ने सीएम पद पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) के निर्णय के साथ जाने और भाजपा (BJP) के उम्मीदवार का समर्थन करने का ऐलान किया। शिंदे के निर्णय का भाजपा ने स्वागत किया है। प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले (Chandrashekhar Bawankule) ने शिंदे की तारीफ़ करते हुए कहा कि, ढाई साल के कार्यकाल में शिंदे ने महायुति को बहुत मजबूत किया है। गठबंधन का नेता कैसे होता है शिंदे उसके उदारहण हैं।" इसी के साथ बावनकुले ने यह भी कहा कि, "शिंदे राज्य के यशस्वी मुख्यमंत्री साबित हुए हैं।"

बावनकुले ने कहा, "मैं महायुति के हमारे नेता, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को धन्यवाद देता हूं। मैं उनकी भूमिका का स्वागत करता हूं. कल से ही विपक्षी दल के लोग शोर मचा रहे हैं कि वे शिंदे से नाराज हैं. विपक्षी दलों के नेताओं ने एकनाथ शिंदे जैसे निपुण व्यक्ति के व्यक्तित्व पर सवाल उठाने की कोशिश की। लेकिन महायुति के नेता के तौर पर शिंदे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके महाराष्ट्र की जनता और राज्य के सभी लोगों के सामने अपनी स्थिति बहुत स्पष्ट रूप से बता दी।"

भाजपा अध्यक्ष ने कहा, "एकनाथ शिंदे ने कहा कि मुख्यमंत्री पद को लेकर प्रधानमंत्री मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री शाह के साथ-साथ केंद्रीय नेतृत्व जो फैसला लेगा, उसका पूरा समर्थन किया जाएगा. उन्होंने महागंठबंधन के रूप में अहम भूमिका निभायी. इसलिए विपक्षी दल के मुंह की भाप चलती रही, भाप ही बनी रही. शिंदे ने राज्य के विकास में बहुत योगदान दिया है। हम पहले से ही उनका काम देखते रहे हैं।"


भाजपा अध्यक्ष बावनकुले ने आगे कहा, "जब फड़णवीस मुख्यमंत्री थे तब शिंदे ने अच्छा काम किया था।' मैं एकनाथ शिंदे द्वारा लिए गए फैसले का स्वागत करता हूं।' हमारे तीन नेता कहते हैं कि हमारी लड़ाई मुख्यमंत्री पद के लिए नहीं है. महाविकास अघाड़ी में 8 मुख्यमंत्री बनते। महाविकास अघाड़ी मुख्यमंत्री पद के लिए चुनाव लड़ रही थी। इसलिए हम जनता के विकास के लिए लड़ रहे थे. बावनकुले ने कहा है कि लोगों ने हमें स्वीकार किया।"