logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Buldhana

'21 सत्ताधारी विधायकों को बिल्डर ने गिफ्ट की डिफेंडर कारें'; कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सपकाल का आरोप, विधायक गायकवाड़ ने दी चुनौती


बुलढाणा: महाराष्ट्र की राजनीति में लग्जरी डिफेंडर कारों को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने सत्ताधारी पक्ष के 21 विधायकों (MLA) को एक ही कॉन्ट्रैक्टर द्वारा डिफेंडर कारें दिए जाने को लेकर गंभीर आरोप लगाते हुए सरकार पर निशाना साधा है। इस आरोप पर बुलढाणा से शिवसेना विधायक संजय गायकवाड़ ने तुरंत प्रतिक्रिया दी है। गायकवाड़ ने सपकाल के आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए उन्हें इसे साबित करने की चुनौती दी है।

सपकाल ने क्या आरोप लगाया?

शुक्रवार को बुलढाणा में पत्रकारों से बात करते हुए सपकाल ने कहा, "प्राइवेट गाड़ियों पर ऐसे स्टिकर लगाना पूरी तरह गलत है। मैं खुद MLA रहा हूँ, लेकिन मैंने कभी अपनी किसी गाड़ी पर स्टिकर नहीं लगाया, न ही बैज लगाया। ऐसे दिखावे को खेल या तमाशा कहना गलत नहीं होगा। अब दिवाली के बाद एक नया खुलासा सामने आया है, बताया जा रहा है कि एक कॉन्ट्रैक्टर ने सत्ता पक्ष के 21 विधायकों को डिफेंडर गाड़ियाँ गिफ्ट की हैं।"

उन्होंने आगे कहा, "अब महाराष्ट्र के मन में बड़ा सवाल है, आखिर ये 21 विधायक कौन हैं, और उन्हें गाड़ियाँ देने वाला कॉन्ट्रैक्टर कौन है? सूत्रों के मुताबिक, इनमें से एक गाड़ी बुलढाणा में देखी गई है। अब यह जांच का विषय है कि वह गाड़ी 21वीं है या 22वीं। महाराष्ट्र को जल्द ही इस पूरे खेल का जवाब मिल जाएगा।"

सपकाल के आरोप पर गायकवाड़ का पलटवार 

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के आरोप पर शिवसेना विधायक संजय गायकवाड़ ने पलटवार किया है। गायकवाड ने कहा, "कॉन्ट्रैक्टर ने स्पष्ट कर दिया है कि वह कार उसकी खुद की है और उसने इसे लोन लेकर खरीदा है, जिसके सभी दस्तावेज़ उसके पास मौजूद हैं। गायकवाड़ ने दावा किया, "इसलिए, यह मामला अब खत्म हो चुका है।" गायकवाड़ ने आगे कहा कि, "हर्षवर्धन सपकाल बिना जनता के सपोर्ट वाले आदमी हैं," और उन्हें पहले अपने ही कांग्रेस विधायकों को सिखाना चाहिए।