logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Chandrapur

Chandrapur Loksabha By-Poll: उपचुनाव के लिए आयोग ने शुरू की तैयारी, तेलंगाना से मंगाई 800 ईवीएम मशीन


चंद्रपुर: चंद्रपुर सांसद रहे बालू धानोरकर के निधन के बाद से खाली हुई सीट पर उपचुनाव कराने की तैयारी शुरू हो गई है। विश्वसनीय जानकारी के अनुसार, भारत निर्वाचन आयोग जल्द ही चुनाव कार्यक्रम की घोषणा करेगा। इसके लिए प्रशासनिक गतिविधियां शुरू हो गई हैं। प्रशासन ने तेलंगाना राज्य से 800 ईवीएम मशीनें मंगवा ली हैं।

चंद्रपुर लोकसभा क्षेत्र के संभावित उपचुनाव को ध्यान में रखते हुए चुनाव आयोग ने जिलाधिकारियों को पत्र भेजकर चुनाव के लिए आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराने के निर्देश दिए थे। तत्पश्चात जिला प्रशासन द्वारा आवश्यक कार्रवाई करते हुए निर्वाचन के लिए शपथ पत्र फार्म ए व बी फार्म तथा विजयी प्रत्याशियों को दिये जाने वाले प्रमाण पत्र, शाही सुधारित पिंक पेपर सील एवं सुधारित ग्रीन पेपर सील भी चुनाव के लिए तैयार कर ली गयी है।

चुनाव कार्यक्रम को ध्यान में रखते हुए, जिला निर्वाचन अधिकारियों ने पड़ोसी राज्य तेलंगाना के कामारेड्डी जिले से 800 ईवीएम मशीनों का ऑर्डर दिया है। इससे यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि चंद्रपुर उपचुनाव होगा।

ज्ञात हो कि, 2019 के लोकसभा चुनाव में बालू धानोरकर को जित मिली थी। धानोरकर ने मोदी लहार के बावजूद चार बार के सांसद और केंद्र में मंत्री रहे हंसराज अहीर को 59 हजार वोटों से हराया था।